
इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर अदनान शेख (सोर्स: filmygyan के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा)
Adnaan Shaikh statement : सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर Adnaan Shaikh इन दिनों अपने एक बयान को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने मनोरंजन प्लेटफॉर्म Filmygyan को दिए एक इंटरव्यू में प्यार और धर्म को लेकर अपनी राय को खुलकर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है।
अदनान शेख से इंटरव्यू के दौरान प्यार और धर्म को लेकर उनका नजरिया पूछा गया। तो इस पर उन्होंने साफ शब्दों में बताया, "प्यार एक अलग चीज है और धर्म एक अलग चीज है और मेरे हिसाब से सबसे ज्यादा जरूरी धर्म है।" साथ ही, उन्होंने आगे बताया कि हर इंसान की जिंदगी में उसकी आस्था और मान्यताएं बहुत महत्वपूर्ण होती हैं, इसलिए वो धर्म को ज्यादा अहमियत देते हैं।
बता दें, अदनान शेख का कहना है कि प्यार इंसानी भावना है और ये जीवन का एक खूबसूरत हिस्सा हो सकता है, लेकिन धर्म इंसान की पहचान, परंपरा और सोच से जुड़ा होता है। अदनान के अनुसार, किसी भी रिश्ते को निभाते समय लोगों को अपनी धार्मिक मान्यताओं का भी सम्मान बहुत जरूरी है।
इतना ही नहीं, इस बातचीत के दौरान उन्होंने ये भी कहा कि अलग-अलग लोगों की सोच अलग हो सकती है और हर किसी को अपना राय रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि समाज में आपसी सम्मान और समझ सबसे जरूरी है, ताकि लोग एक-दूसरे के विचारों को एक्सेप्ट कर सकें। अदनान शेख का ये इंटरव्यू फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस और यूजर्स उनके बयान पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग उनकी बात से सहमत नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स इस पर अपनी अलग राय भी रख रहे हैं, जिनमें वो अदनान को यूजर्स गलत बता है।
हालांकि, अदनान शेख अक्सर अपने सोशल मीडिया कंटेंट और इंटरव्यू की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। उनके फैंस उनकी लाइफ, विचारों और नए प्रोजेक्ट्स को लेकर हमेशा उत्सुक रहते हैं। हाल ही में Filmygyan के साथ हुई इस बातचीत ने एक बार फिर इंफ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर Adnaan Shaikh को चर्चा का विषय बना दिया है।
Published on:
07 Mar 2026 10:46 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
