7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी ने ‘द केरल स्टोरी 2’ पर कसा तंज, बोले- अच्छा है लोग इस मूवी को…

Rahul Gandhi On The Kerala Story: राहुल गांधी ने द केरल स्टोरी को लेकर बेबाक राय रखी है। उन्होंने कहा कि फिल्म को जो लोग नहीं देख रहे हैं यह अच्छी बात है। क्योंकि इस फिल्म की वजह से कुछ खास समुदाय बदनाम हो सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi dig on Kerala Story 2 said that good news that people are not watching this

राहुल गांधी ने द केरल स्टोरी 2' पर कसा तंज

Rahul Gandhi On The Kerala Story 2: फिल्म द केरल स्टोरी का दूसरा पार्ट यानी ‘द केरल स्टोरी 2’ पर्दे पर आने के साथ ही एक बार फिर चर्चा में आ गई है। जहां एक तरफ विपक्ष के बड़े नेता राहुल गांधी ने फिल्म को समाज को बांटने वाला बताया है और फिल्म पर तंज भी कसा है। जैसे ही उनका ये बयान वायरल हुआ हर कोई हैरान रह गया।

राहुल गांधी ने द केरल स्टोरी पर दिया बयान (Rahul Gandhi Dig On The Kerala Story 2)

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में राहुल गांधी कहते नजर आ रहे हैं कि यह अच्छी बात है कि लोग ‘द केरल स्टोरी 2’ को भाव नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "असल में कोई भी यह फिल्म नहीं देख रहा है। यह साबित करता है कि देश के लोग केरल की असली संस्कृति और परंपरा को समझते हैं।"

राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज के दौर में फिल्मों, टीवी और मीडिया को हथियार बना लिया गया है। उनके मुताबिक, ऐसी फिल्मों का एकमात्र मकसद कुछ खास समुदायों को बदनाम करना और समाज में फूट डालकर राजनीतिक फायदा उठाना है।

मनोज तिवारी की पत्नी ने फिल्म का किया सपोर्ट (Manoj Tiwari Wife Support The Kerala Story 2)

इसी के साथ ही बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी फिल्म के समर्थन में खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों को कड़ा जवाब दिया। सुरभि ने कहा, "मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि घर पर बैठकर सिर्फ बातें न करें, बाहर निकलें और फिल्म देखें। अगर आप पुराने केस पढ़ेंगे और खबरें देखेंगे, तो आपको समझ आ जाएगा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का आईना है।"

क्या है 'द केरल स्टोरी 2' में खास? (Rahul Gandhi on Kerala Story 2 not being widely watched is good news)

बता दे, द केरल स्टोरी 2 को कामाख्या नारायण सिंह ने बनाया है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स का दावा है कि यह सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्म है। फिल्म में तीन अलग-अलग राज्यों की लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जो प्यार के जाल में फंसकर कथित धर्म परिवर्तन और धोखे का शिकार होती हैं। फिल्म में लीड रोल में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया नजर आ रही हैं।

फिलहाल, फिल्म को लेकर जनता दो गुटों में बंटी नजर आ रही है। एक वर्ग इसे जागरूकता फैलाने वाली फिल्म मान रहा है, तो दूसरा इसे चुनावी फायदे के लिए बुनी गई कहानी। अब देखना यह है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पिछले पार्ट की तरह कमाल कर पाती है या विवादों की भेंट चढ़ जाती है।