6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुसलमानों के साथ नहीं बैठता था ये फेमस एक्टर, अदनान शेख ने किया बड़ा दावा

देश में हिंदू- मुस्लिम विवाद पुराना नहीं है। ऐसे में नया विवाद सामने आ रहा है। मुस्लिम एक्टर ने भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत पर आरोप लगाया है कि वह मुस्लिमों के साथ नहीं बैठते थे।

2 min read
Google source verification
Adnan Shaikh On Monalisa Husband Vikrant Singh Rajpoot

अदनान शेख ने किया विक्रांत सिंह राजपूत को लेकर खुलासा

Bhojpuri Actor: एंटरटेनमेंट की दुनिया में अक्सर छोटे-मोटे झगड़े तो हेडलाइंस बनते ही रहते हैं, लेकिन इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अदनान शेख ने जो खुलासा किया है, उसने टीवी इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया है। अदनान ने भोजपुरी स्टार और मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत पर भेदभाव का बेहद गंभीर आरोप लगाया है। अदनान का दावा है कि शो ‘द 50’ के दौरान विक्रांत का रवैया मुस्लिम कंटेस्टेंट्स के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं था। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। अदनान का बयान आग की तरह इंटरनेट पर फैल गया।

अदनान शेख ने किया विक्रात सिंह को लेकर बड़ा खुलासा (Bhojpuri Actor Vikrant Singh Rajpoot)

अदनान शेख ने एक ताजा वीडियो में बताया कि उन्हें विक्रांत की इस 'सोच' के बारे में बिग बॉस फेम सिद्धार्थ भारद्वाज से पता चला था। अदनान के मुताबिक, "सिद्धार्थ ने मुझे साफ-साफ कहा कि विक्रांत हमारे साथ बैठने में हिचकिचाते हैं। उनका मानना था कि हम एक खास कम्युनिटी (मुस्लिम) से आते हैं, तो अगर वो हमारे साथ दिखेंगे या दोस्ती करेंगे, तो शो से बाहर जाकर उन्हें लोगों को जवाब देना पड़ेगा।"

अदनान का कहना है कि उन्हें पहले से ही विक्रांत के बर्ताव पर शक था, लेकिन सिद्धार्थ की इस बात ने आग में घी का काम कर दिया। इसी गुस्से की वजह से अगले दिन एक टास्क के दौरान अदनान ने विक्रांत के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल भी कर दिया था।

अदनान ने मेकर्स पर भी निकाली भड़ास (Adnan Shaikh On Monalisa Husband Vikrant Singh Rajpoot)

अदनान यहीं नहीं रुके। उन्होंने शो के मेकर्स पर भी ऊंगली उठाई। उनका कहना है कि घर के अंदर इस मुद्दे पर बहुत बड़ा हंगामा हुआ था, लेकिन दर्शकों को कुछ भी नहीं दिखाया गया। अदनान का दावा है कि शो की एडिटिंग टीम ने जानबूझकर उन विवादित हिस्सों को काट दिया ताकि किसी की छवि खराब न हो। अदनान ने आगे कहा, "वहां उर्वशी ढोलकिया मैम और सपना चौधरी दीदी ने भी मेरा साथ दिया था। सबने अपनी आंखों से देखा था कि विक्रांत क्या गलत कर रहे हैं।"

करण पटेल ने किया था अदनान से वादा (The 50 Controversy)

इस पूरे ड्रामे में टीवी के 'एंग्री यंग मैन' कहे जाने वाले करण पटेल का नाम भी शामिल है। अदनान ने बताया कि करण पटेल ने शुरुआत में काफी कड़ा स्टैंड लिया था। अदनान के अनुसार, "करण भाई ने मुझसे वादा किया था कि अगर विक्रांत ने ऐसी कोई बात कही है, तो मैं उसे शो से बाहर फिंकवा दूंगा।" हालांकि, अदनान इस बात से दुखी दिखे कि बाद में करण पटेल ने वैसा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जैसा उन्होंने कहा था।

भाईचारे की मिसाल और अधूरा जवाब

अदनान ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि उसी शो में रजत दलाल और लवकेश कटारिया जैसे कंटेस्टेंट्स भी थे, जो अलग-अलग समुदायों से आते हैं, लेकिन उनके साथ कभी ऐसी दिक्कत नहीं हुई। वह सब भाईचारे के साथ खेले। फिलहाल, इन आरोपों पर विक्रांत सिंह राजपूत या उनकी पत्नी मोनालिसा ने चुप्पी साध रखी है। अब देखना यह होगा कि क्या विक्रांत इन आरोपों पर सफाई देते हैं या यह विवाद यूं ही बढ़ता रहेगा।