
अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को लेकर की बात
Akshara Singh On Pawan Singh: भोजपुरीकी फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी और सुपरस्टार पवन सिंह की लव स्टोरी से हर कोई परिचित है। हर कोई जानता है कि शादी से पहले पवन सिंह अक्षरा सिंह को अपना दिल दे बैठे थे, लेकिन उनके परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था और दोनों अलग हो गए। जिसके बाद अक्षरा सिंह के दोस्तों ने कई खुलासे किए और बताया कि जब पवन सिंह की शादी हुई थी तो अक्षरा पूरी तरह टूट गई थीं। अब दोनों के ब्रेकअप को लंबा अरसा बीत चुका है, पर अक्षरा का नाम आज भी पवन सिंह से जुड़ता रहता है। उसी को लेकर उन्होंने बेबाक बयान दिया है और अपना गुस्सा निकाला है।
सिद्धार्थ कन्नन से अक्षरा सिंह ने खास बातचीत की। अक्षरा ने अपनी निजी जिंदगी और करियर पर पड़ने वाले असर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, "काफी समय बीत चुका है, मैं भी अपनी लाइफ में मूव-ऑन करना चाहती हूं। पवन सिंह दस अलग-अलग लड़कियों के साथ घूमते हैं, उनसे कोई सवाल नहीं करता। लेकिन मुझसे हर जगह उन्हीं के बारे में पूछा जाता है। अगर मेरा नाम बार-बार उनसे जोड़ा जाएगा और हमारी पुरानी क्लिप्स वायरल होती रहेंगी, तो मुझसे शादी कौन करेगा?" अक्षरा ने आगे कहा कि दुनिया को उनके (पवन सिंह) चरित्र के बारे में पता है, फिर भी लोग उन्हें ही कटघरे में खड़ा करते हैं।
हाल ही में एक स्टेज शो का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पवन सिंह हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर पर हाथ रखते नजर आए थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षरा ने अंजलि को ही निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "इसमें उस लड़की की गलती है। अगर मैं उसकी जगह होती, तो उन्हें तुरंत धक्का दे देती। अगर कोई आपको गलत तरीके से छूता है, तो आपको उसी वक्त कड़ा रिएक्शन देना चाहिए।"
अक्षरा ने उस समय को भी याद किया जब पवन सिंह की शादी के दिन ही उन्होंने अपना रास्ता अलग कर लिया था। उन्होंने बताया कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उन्हें फोन कर अपनी परेशानी बताई थी। अक्षरा ने कहा, "मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की क्योंकि मैं उनके स्वभाव को जानती थी।"
यही नहीं, अक्षरा ने ज्योति सिंह द्वारा मांगी गई एलिमनी (गुजारा भत्ता) का भी पुरजोर समर्थन किया है। उनका मानना है कि किसी भी तलाकशुदा महिला की आर्थिक सुरक्षा उसका कानूनी हक है और उसे पूरा मान-सम्मान मिलना चाहिए। अक्षरा पहले भी ज्योति सिंह के राजनीति में आने के फैसले की तारीफ कर चुकी हैं। अक्षरा के इन बयानों ने एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल पैदा कर दी है।
Published on:
26 Feb 2026 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allभोजपुरी
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
