बॉलीवुड

Honey Singh is Back! Aadat गाने में हनी सिंह और वाणी कपूर ने मचाई सनसनी

Aadat Song Released: हनी सिंह अपने सॉग Aadat के साथ फिर से वापसी कर चुके हैं और उन्होंने सॉग्स लवर्स के दिलों में फिर से अपनी जगह बना ली है।
less than 1 minute read
Dec 22, 2025
Honey Singh is Back! Aadat गाने में हनी सिंह और वाणी कपूर ने मचाई सनसनी
Honey Singh (सोर्स: X)

Aadat Song Released: बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह ने नए सॉग Aadat के साथ म्यूजिक की दुनिया में धमाल मचा दिया है। इस गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों की एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिली है। 3 मिनट 42 सेकंड के इस वीडियो में हनी सिंह के गाने के साथ-साथ वाणी कपूर के स्टाइलिश डांस ने भी सबका दिल जीता है।

Aadat गाने में हनी सिंह और वाणी कपूर ने मचाई सनसनी

गाने का वीडियो एल्बम '51 ग्लोरियस डेज' का हिस्सा है। बता दें, वीडियो में वाणी कपूर ने आकर्षक आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत लग रही है और उनका परफॉर्मेंस काफी दमदार है। वे कभी एपी ढिल्लों के साथ डांस करती हुई नजर आईं तो कभी हनी सिंह के साथ उन्होंने अपने डांस मूव्स से फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

Aadat के लिरिक्स हनी सिंह, एपी ढिल्लों और शिंदा कहलों ने मिलकर लिखी हैं, जबकि म्यूजिक निर्देशन विनोद वर्मा ने किया है। इस गाने के वीडियो को मिहिर गुलाटी ने डायरेक्ट किया है और रिलीज के बाद से ही ये गाना सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। यूट्यूब पर 3 घंटे के अंदर इसे 7 लाख 81 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो इसकी लोकप्रियता का सबूत है।

मैं यार मनाना नी

वाणी कपूर की बात करें तो, साल 2017 में रिलीज हुए गाने 'मैं यार मनाना नी' में अपने डांस से खूब तारीफें बटोरी थीं। वे आखिरी बार बॉलीवुड फिल्म 'रेड 2' में नजर आईं थीं, इसके अलावा वो फिल्म 'अबीर गुलाल' में भी आईं। हालांकि ये फिल्म भारतीय थिएटरों में रिलीज नहीं हुई थी। अब खबरें ऐसी है कि हनी सिंह, वाणी कपूर और एपी ढिल्लों की ये त्रीकी दुनियाभर के म्यूजिक प्रेमियों को एक नई म्यूजिक ट्रिप पर ले जाने को तैयार है।

Updated on:
22 Dec 2025 05:17 pm
Published on:
22 Dec 2025 05:17 pm