बॉलीवुड

Yo Yo Honey Singh ने कुछ इस तरह दिया Sidhu Moose Wala को ट्रिब्यूट, फैंस हो रहे गदगद

हाल में सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने बेहद ही अलग अंदाज में दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) को याद किया और उमको अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं.
2 min read
• •
Updated: 6 Jun 2022, 4:22 PM IST
Yo Yo Honey Singh ने कुछ इस तरह दिया Sidhu Moose Wala को ट्रिब्यूट
Yo Yo Honey Singh ने कुछ इस तरह दिया Sidhu Moose Wala को ट्रिब्यूट

अपने जबरदस्त गानों से ग्लोबल लेवल पर अपना नाम बनाने वाले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की 29 मई की शाम उनके गांव के पास कुछ लोगों ने गोली माकर कर हत्या कर दी. इस खबर के बारे में ही उनके फैंस को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा कि सिंगर अब हमारे बीच नहीं रहे. वहीं, उनके गानों को फैंस खूब पसंद किया करते थे. इसके साथ ही पंजाब इंडस्ट्री से लेकर बलीवुड इंटस्ट्री के सभी सितारों ने उनको श्रद्धांजलि दी.

इसी बीच बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने भी अपने अंदाज में सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी. हनी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो मुंबई में किसी कॉन्सेप्ट के दौरान का बताया जा रहा है. जहां वो स्टेज पर अपनी परफोर्मेंस दे रहे थे. इसी बीच उन्होंने सिंगर मूसेवाला को भी याद किया और उनका सिग्नेचर स्टेप कर उनको श्रद्धांजलि दी. वहीं मूसेवाला के फैंस हनी सिंह के इस अंदाज को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं.


साथ ही अपने फेवरेट सिंगर को काफी मिस भी कर रहे हैं. इससे पहले हनी सिंह ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान भी सिद्धू मूसेवाला के बारे में बात करते हुए अपना दुख जताया था. इस दौरान हनी सिंह ने कहा था कि 'बहुत दुख हुआ है दोनों की मौत का सुनकर. खासकर सिद्धू का तो बहुत ही शॉकिंग था. सच में बताऊं, 3-4 दिन तक दिमाग नहीं चला कि क्या हो गया सिद्धू के साथ. वs बहुत-बहुत प्यारा लड़का था. बहुत बड़ा लॉस हुआ है इंडस्ट्री को KK और मूसेवाला से'.


खास बात ये है कि सिद्धू मूसेवाला को हनी सिंह के अलावा उनके विदेशी फैंस भी ट्रिब्यूट दे रहे हैं. नाइजीरिया के एक रैपर और सिंगर बर्ना बॉय (Nigerian singer Burna Boy) ने भी सिंगर को अपने एक लाइव शो के दौरान याद किया. बता दें कि 28 साल के सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जांच कर रही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, सिंद्धू मूसेवाला की हत्या की पूरी जिम्मेदारी कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी ब्रार ने ली थी.

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन