बॉलीवुड

हनी सिंह की पत्नी शालिनी ने हनीमून को लेकर खोला बड़ा राज, यो यो ने होटल में की थी बेरहमी से पिटाई

शालिनी तलवार ने अपनी याचिका में बताया कि वो और हनी में साथ में स्कूल में पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। 10 साल के रिलेशनशिप के बाद 23 जनवरी 2011 में दोनों ने शादी कर ली।
3 min read
• •
Updated: 4 Aug 2021, 11:49 AM IST
honey_singh_4.jpg
Honey Singh Shalini Talwar

नई दिल्ली। बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर व रैपर हनी सिंह अचानक से सुर्खियों में आ गए हैं। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलू हिंसा, मानसिक शोषण और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने हनी सिंह के खिलाफ दिल्ली की तीज हजारी कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसके बाद कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। शालिनी ने जो याचिका दायर की है, इसमें उन्होंने 10 साल पुराना हनीमून का एक ऐसा राज खोला है, जिसके बारे में किसी को भी नहीं पता था। शालिनी ने बताया कि हनीमून के दौरान ही हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी।

शालिनी ने याचिका में कई खुलासे
शालिनी तलवार ने अपनी याचिका में बताया कि वो और हनी में साथ में स्कूल में पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। 10 साल के रिलेशनशिप के बाद 14 मार्च 2010 को दोनों ने घर की मर्जी से सगाई की और फिर 23 जनवरी 2011 में दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद अपनी याचिका में शालिनी ने कहा कि शादी के बाद हनीमून के लिए दोनों मॉरीशस पहुंचे तो यहां उन्हें हनी का व्यवहार काफी बदला हुआ पाया। वो ज्यादातर चुप रहते थे। ऐसे में जब शालिनी ने उनसे इसके बारे में पूछा तो वह गुस्सा हो गए। गुस्से में हनी सिंह ने शालिनी को बेड पर जोर से धक्का दे मारा। इसके बाद उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि हनी सिंह से सवाल करने की हिम्मत किसी की नहीं होती, तो तुम भी मुझसे कभी कोई सवाल मत करना।

हनीमून पर की पत्नी की पिटाई
इसके बाद हनी सिंह ने उनसे कहा कि मैं पहले ही शादी के कारण परेशान हूं। मैं तो शादी नहीं करना चाहता था लेकिन मैंने तुमसे वादा किया हुआ था इसलिए मुझे शादी करनी पड़ी। ये बातें सुनकर शालिनी बुरी तरह टूट गईं। इसके बाद हनी सिंह कमरे से बाहर चले गए और दस, बारह घंटे तक वापस नहीं आए। वापस न आने पर शालिनी ने इसकी वजह पूछी तो उन्होंने बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी। हनीमून के दौरान ही दोनों के संबंध खराब हो गए थे।

दूसरी महिलाओं के साथ हैं शारीरिक संबंध
इतना ही नहीं, शालिनी तलवार ने अपनी याचिका में ये भी आरोप लगाए हैं कि हनी सिंह का दूसरी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध है। शालिनी ने कहा कि किसी भी कंसर्ट या सिंगसिंग टूर पर अपने साथ ले जाने के लिए हनी उनके साथ बुरी तरह मारपीट करते थे। साथ ही, शालिनी ने आरोप लगाया कि हनी सिंह अपने शादीशुदा होने की किसी भी निशानी को सार्वजनिक नहीं करते थे। उन्होंने सगाई की अंगूठी भी उतार दी थी। इसके पीछे उन्होंने कारण बताया था कि हीरे पहनना उनके नसीब के लिए अच्छा साबित नहीं होता। बता दें कि हनी सिंह ने शालिनी के साथ अपनी शादी को तीन साल तक सभी से छिपाकर रखा था। साल 2014 में एक शो में उन्होंने पहली बार अपनी पत्नी को फैंस से इंट्रोड्यूस कराया था।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब