बॉलीवुड

‘हाउस अरेस्ट’ वेब सीरीज कंट्रोवर्सी, एजाज खान और ULLU APP के CEO को समन, बढ़ीं मुश्किलें

House Arrest ullu App Legal Summons: राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। आयोग ने एजाज खान और उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को 9 मई को पेश होने का निर्देश दिया है।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2025, 3:28 PM IST
Feature image

'House Arrest' ULLU APP Controversy: उल्लू ऐप पर प्रसारित वेब सीरीज हाउस अरेस्ट को लेकर अभिनेता एजाज खान और ऐप के CEO विभु अग्रवाल की कानूनी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। मुंबई की अंबोली पुलिस ने सोमवार को दोनों को समन भेजा है और जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा है।

‘हाउस अरेस्ट’ को लेकर अश्लीलता का आरोप

इस वेब सीरीज पर अश्लील कंटेंट दिखाने का आरोप है, जिससे सोशल मीडिया पर नाराजगी और जन आक्रोश देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता गौतम रावरिया की शिकायत पर 2 मई को एफआईआर दर्ज की गई थी।

पुलिस और साइबर सेल की जांच जारी

पुलिस ने उल्लू ऐप के मैनेजर का बयान पहले ही दर्ज कर लिया है। महाराष्ट्र साइबर सेल के प्रमुख यशस्वी यादव ने पुष्टि की कि प्लेटफॉर्म से विवादित एपिसोड हटा दिए गए हैं और आगे शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी भेजा समन

राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। आयोग ने एजाज खान और उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को 9 मई को पेश होने का निर्देश दिया है।

महिला नेताओं की सख्त प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ और राज्य महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चाकणकर ने भी शो पर बैन लगाने की मांग की है। रूपाली चाकणकर ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर प्लेटफॉर्म पर प्रसारण रोकने की अपील की।

उल्लू ऐप ने हटाए एपिसोड, मांगी माफी

मामला गंभीर होता देख उल्लू ऐप ने हाउस अरेस्ट के सभी विवादित एपिसोड हटा दिए हैं और सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है। फिलहाल पुलिस और साइबर विभाग जांच में जुटे हैं।

Also Read
View All
दलेर मेंहदी के बेटे ने गुरदीप मेहंदी ने पिता की सेहत पर तोड़ी चुप्पी, नशे में धुत और गाना न गाने के लगे थे आरोप

मंत्री आशीष शेलार ने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात के बाद तोड़ी चुप्पी, बताया कैसी है उनकी तबीयत? ड्राइवर के लिए मांगी दुआ

Tum Mere Ho Review: प्यार, धोखा और रिश्तों के उतार-चढ़ाव से भरी रोमांटिक फिल्म ‘तुम मेरे हो’, बॉलीवुड में चमकने को तैयार टीवी के दो बड़े सितारे

विश्नोई गैंग से मिली धमकी के बाद कड़ी सुरक्षा में IIFA इवेंट में पहुंचे सलमान खान, वीडियो आया सामने

‘ये एक अरेंज मैरिज है’, सुपरस्टार तेजा सज्जा ने शादी की कन्फर्म, जानें कौन हैं होने वाली पत्नी