बॉलीवुड

नेगेटिव रिव्यू के बावजूद ‘हाउसफुल 4’ ने तीन दिन में कमा लिए इतने करोड़, राजकुमार और तापसी की फिल्में हुईं ढेर

'मेड इन चाइना' और 'सांड की आंख' बॉक्स ऑफिस पर 'हाउसफुल 4' के सामने टिक नहीं पाई।
2 min read
Oct 28, 2019
हाउसफुल 4
हाउसफुल 4

मुंबई। Housefull 4 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार, कृति सेनन, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े स्टारर 'हाउसफुल 4' (Housefull 4)बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। 25 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने तीन दिन में करीब 50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। दिवाली के दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। बता दें कि इस शुक्रवार तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सांड की आंख, राजकुमार राव की 'मेड इन चाइना' और 'हाउसफुल 4'। हालांकि 'मेड इन चाइना' और 'सांड की आंख' बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 4 के सामने टिक नहीं पाई।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 'हाउसफुल 4' ने तीसरे दिन यानि दिवाली के दिन 12.5 से 13 करोड़ रुपये तक की धुंआधार कमाई की। ऐसे में केवल तीन दिनों में ही इस फिल्म ने 49 से 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

हालांकि 'हाउसफुल 4' समीक्षकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं रही। फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म को नेगेटिव रिव्यू दिए। तरण आदर्श ने तो 'हाउसफुल 4' को केवल डेढ़ स्टार तो दिए। साथ ही इस मूवी को 'हाउसफुल' सीरीज की सबसे कमजोर फिल्म बताया। लेकिन कमाई के मामले में यह मूवी 'हाउसफुल' सीरीज की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी है।

Published on:
28 Oct 2019 12:39 pm