बॉलीवुड

हॉउसफुल 4 के सेट पर अक्षय और बॉबी का सोते हुए वीडियो हुआ वायरल, अक्षय ने किया ये कमेंट

अक्षय और बॉबी का सोते हुए वायरल हुआ वीडियो रितेश ने सोशल मीडिया पर किया शेयर अक्षय ने लिखा कुछ भी नहीं छुपता
less than 1 minute read
018f021a-edbc-4b19-bbbe-82e8ce2fa6fe_martini_image_400_200.png

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल ४ दिवाली पर रिलीज़ होने वाली है । फिल्म का प्रमोशन ज़ोरो से चल रहा है । बड़ी स्टारकास्ट के साथ दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं । तो वहीं फिल्म के गाने एक के बाद एक रिलीज़ हो रहे हैं । अब हाउसफुल ४ के सेट से अक्षय कुमार और बॉबी देओल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे रितेश देशमुख ने शेयर किया है।

दरअसल रितेश देशमुख ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें अक्षय कुमार और बॉबी देओल सोते हुए नज़र आ रहे हैं । रितेश ने ये वीडियो चुपके से बना लिया । जब रितेश देशमुख ये वीडियो बना रहे थे तब उनके साथ चंकी पांडे भी मौजूद थे । सोशल मीडिया पर शेयर करते ही रितेश का ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है । लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं ।

हाउसफुल ४ के सेट से वायरल इस वीडियो में आखिरी में एक व्यक्ति आकर अक्षय कुमार को जगाता है । तब रितेश को देखकर वो हंस पड़ते हैं । रितेश के वीडियो को पोस्ट करने के बाद अक्षय ने भी इस पर कमेंट कर दिया है । उन्होंने एक पोस्ट कर मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा की जो सेट पर होता है सेट तक सीमित नहीं रहता ।

बता दें की हाउसफुल ४ का तीसरा गाना हाल ही में रिलीज़ किया गया है । द भूत नाम से ये गाना यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है । इस सॉंग में नवाजुद्दीन सिद्दीकी अक्षय कुमार के अंदर से भूत निकालने की कोशिश में लगे हुए हैं और अपना फेमस डायलॉग अपुनिच ही भगवान है भी बोलते हुए नज़र आ रहे हैं । हाउसफुल ४ दिवाली पर २५ अक्टूबर को रिलीज हो रही है ।

Updated on:
16 Oct 2019 05:23 pm
Published on:
16 Oct 2019 05:22 pm
Also Read
View All
‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें’, CJP छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस ज्योतिका, बोलीं- ‘मैं जवाबदेही के साथ हूं’

‘सलमान खान डर गया’, अभिनेता के नए पोस्ट से मची हलचल; छात्रों के आंदोलन के बीच फैंस बोले- ‘शेर कभी नहीं डरता’

‘चुप रहने का मतलब यह नहीं कि मुझे परवाह नहीं’, छात्र आंदोलन पर आमिर खान की बेटी इरा खान का बयान वायरल

‘आमिर खान निभाना चाहते थे मेरा रोल, मिल गई थी पुलिस की यूनिफॉर्म’, रवि किशन ने ‘लापता लेडीज’ को लेकर किया बड़ा खुलासा

Ramayana Trailer Release: रिलीज से कुछ घंटे पहले पोस्टपोन हुआ ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज, जानें क्या है कारण