बॉलीवुड

वॉर’ ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई में बनी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म

मल्टीप्लेक्स में सुबह के अधिकांश शो लगभग फुल नजर आए। टिकट के लिए मारामारी रही। मल्टीप्लेक्स के शाम और रात के शो लगभग फुल हो गए हैं।

2 min read
Oct 02, 2019
War Movie

टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की धमाकेदार एक्शन से भरपूर फिल्म 'वॉर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में इन दोनों एक्शन स्टार्स की जोड़ी पहली बार नजर आई है। 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। मल्टीप्लेक्स में सुबह के अधिकांश शो लगभग फुल नजर आए। टिकट के लिए मारामारी रही। मल्टीप्लेक्स के शाम और रात के शो लगभग फुल हो गए हैं। इस फिल्म को बड़े शहरों के साथ छोटे शहरों में भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

पहले दिन का कलेक्शन
वॉर ने हिस्ट्री क्रिएट की है। मूवी ने पहले दिन 51.60 करोड़ की कमाई की है। साथ ही हिंदी फिल्मों के लिए बेंचमार्क सेच कर दिया है। बता दें कि यह फिल्म अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। इससे पहले आमिर खान की फिल्म 'ठग्स आॅफ हिंदोस्तां' ने ओपनिंग डे पर 50.75 करोड़ कमाए थे। शाहरुख की हैप्पी न्यू ईयर ने 44.97 करोड़। सलमान की फिल्म भारत ने 42.30 करोड़। प्रभास की 'बाहुबली 2' ने 41 करोड़ रुपए और सलमान की 'प्रेम रत्न धन पायो ने 40.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

बता दें प्री सेल कलेक्शन से फिल्म 'वॉर' ने अब कर 31-32 करोड़ रुपये की अच्छी-खासी कमाई कर ली है। हालांकि रिलीज होने से पहले ही ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से शुरु हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने प्री बुकिंग के मामले में एक नया रिकॉर्ड बना दिया। रिपोर्ट के मुताबिक 'वॉर' इस दशक की सबसे ज्यादा एडवांस टिकट बिकने वाली फिल्म बन गई है।

Updated on:
03 Oct 2019 01:08 pm
Published on:
02 Oct 2019 08:23 pm
Also Read
View All