ऋतिक का स्टारडम केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है।
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik roshan) बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और गुड लुकिंग एक्टर हैं। बता दें कि वह एक बेहतरीन अभिनेता के साथ ही बहुत अच्छे डांसर भी हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने कॅरियर की शुरुआत की और इसके बाद एक्टिंग में अपना दम दिखाया। आज उनकी गिनती बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं में होती है। इसके साथ ही अब वह दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टर्स (World Most Handsome Actors) की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं।
पछाड़ा दुनिया के सभी हैंडसम एक्टर्स को:
बता दें कि ऋतिक का स्टारडम केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। एक वेबसाइट ने दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में वह दुनिया के सभी हैंडसम सितारों को पछाड़ते हुए 10 सबसे हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट (Top 10 world Most handsome actors) में सबसे टॉप पर पहुंच चुके हैं। बता दें कि ऋतिक इससे पहले वर्ष (2011-2012) में दुनिया के 50 सबसे सेक्सी एशियन पुरुषों की लिस्ट में भी टॉप पर रह चुके हैं।
लिस्ट में इनके नाम भी शामिल:
इस लिस्ट में ऋतिक रोशन के अलावा हॉलीवुड सुपरस्टार्स के नाम भी शामिल है। इस लिस्ट में रॉबर्ट पैटिनसन, टॉम हिडलस्टन, हेनरी केविल, नोह मिल्स, क्रिस एवन्स, डेविड बोरियानस जैसे कई स्टार्स के नाम शामिल हैं। लेकिन ऋतिक ने इन सबको पछाड़ते हुए नंबर 1 पोजिशन पर कब्जा कर लिया।
'कहो ना प्यार है' से किया था डेब्यू:
बता दें कि ऋतिक ने फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनकी डेब्यू फिल्म सुपरहिट हुई थी। उन्होंने 'मिशन कश्मीर', 'कभी खुशी कभी गम', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', 'कोई मिल गया', 'कृष', 'धूम 2' जैसी कई सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं।
'सुपर 30' में आएंगे नजर
ऋतिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'सुपर 30' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म बिहार के प्रसिद्ध गणितज्ञ आनंद कुमार की कहानी पर बेस्ड है। इसमें वह आनंद कुमार के किरदार में नजर आएंगे।