बॉलीवुड

ऋतिक रोशन संग नज़र आएंगी दीपिका पादुकोण, भारत की पहली हवाई फिल्म होगी ‘फाइटर’

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही सुपरस्टार ऋतिक रोशन संग बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। दीपिका संग अपने बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा खुद सुपरस्टार ने एक तस्वीर शेयर कर दी।
2 min read
Hrithik Roshan, Deepika Padukone are ready to take off for 'Fighter'
Hrithik Roshan, Deepika Padukone are ready to take off for 'Fighter'

नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्मों की घोषणा की गई है। जिसमें से कई फिल्मों की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। तो कई फिल्म जल्द ही रिलीज भी होने वाली हैं। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पहले से ही अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर खूब सुर्खियां बंटोर रही हैं। ऐसे में अब खबरें आ रही हैं कि जल्द ही दीपिका सुपरस्टार ऋतिक रोशन संग बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। दीपिका और ऋतिक की एक लेटेस्ट भी सामने आई है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर ये हॉट टॉपिक बन गया है।

फिल्म 'फाइटर' की टीम पर संग शेयर की तस्वीर

दरअसल, एक्टर ऋतिक रोशन ने ही सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण संग काम करने को लेकर जानकारी दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दीपिका संग एक तस्वीर पोस्ट की थी। ऋतिक ने जो फोटो शेयर की उसमें दीपिका संग उनके साथ सिद्धार्थ आनंद भी दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें फिल्म फाइटर को लेकर ऋतिक, दीपिका और सिद्धार्थ की मुलाकात हुई।

ऋतिक रोशन की पोस्ट पर दीपिका का कमेंट

तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में ऋतिक लिखते हैं कि 'ये जो गैंग है वो उड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है।' खास बात ये है कि ऋतिक की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए दीपिका ने कमेंट में लिखा कि- 'हां, लेकिन जल्द से जल्द हम ये खाना पचा लें।'

'फाइटर' होगी भारत की पहली हवाई फिल्म

फिल्म फाइटर की बात करें तो खबरें आ रही हैं कि फिल्म भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म होगी। जिसका निर्देशन मशहूर फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं। फाइटर फिल्म से पहले सिद्धार्थ आनंद फिल्म 'बैंग बैंग' और 'वॉर' जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं। वैसे आपको बता दें ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर रिलीज़ हुआ था। जो कि 30 सेकेंड तक था।

Published on:
10 Jul 2021 12:03 pm
Also Read
View All
‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा

‘मैं अब थक चुका हूं’, पर्दे पर सबसे बड़े रेड फ्लैग कहलाने से परेशान हुए विजय वर्मा, बोले- कुछ अलग करना है