नई दिल्ली | रामानंद सागर के सीरियल रामायण (Ramayan) को लेकर दर्शकों का क्रेज अलग ही देखने को मिलता है। कोरोना लॉकडाउन में लोगों की भारी मांग पर जब रामायण को फिर से टेलिकास्ट किया गया तो सीरियल ने सालों पुराने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। अब इतनी अपार सफलता मिलने के बाद इसी माइथोलॉजिकल शो पर फिल्म बनाने की तैयारी चल रही है। बॉलीवुड में रामायण पर फिल्म बनाने को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही हैं। साथ ही इसकी कास्ट पर भी खूब चर्चा चल रही है। अब खबर आई है कि भगवान राम और माता सीता की जोड़ी के लिए ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को फाइनल कर लिया गया है।
ऋतिक-दीपिका के नाम पर है चर्चा