बॉलीवुड

FINALLY! कंगना की बाद अब ऋतिक ने की अपने इस विवाद पर खुलकर बात, टीवी शो में खोले कई राज…

FINALLY! कंगना की बाद अब ऋतिक ने की अपने इस विवाद पर खुलकर बात, टीवी शो में खोले कई राज...
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2017, 10:28 AM IST
hrithik roshan
hrithik roshan

जैसा की हम जानते हैं पिछले दिनों बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट ने नेशन्ल टीवी शो पर आकर अपने और ऋतिक के बीच हुए विवाद को हवा दे दी। साथ ही उन्होंने करण जौहर संग कई बड़े बॅालीवुड सेलेब्रेटीज की ओर निशाना साधा। इसी कारण 2016 का विवाद एक बार फिर मीडिया की सुर्खियां बटोरता नजर आ रहा है। लेकिन आखिरकार बॅालीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल में एक टीवी शो पर इस विवाद को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी और इस विषय पर खुलकर बात की।

अभी फिलहाल इंटरव्यू का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें वो कह रहे हैं- बहुत हो गया है। मुझे एहसास हो गया है कि अपनी स्टार इमेज को बरकरार रखने के लिए मैं चुप था। मैं सोचता था- मुझे कूल रहना है, कॉन्फिडेंट दिखना है और फालतू बातों पर ध्यान नहीं देना है, लेकिन यह मुझ पर बुरा असर डाल रही थी।

उन्होंने यह भी कहा कि वो इस घटना में पीड़ित नहीं हैं। वो इस शो में आने के लिए अनकंफर्टेबल भी थे, लेकिन वो सबके सामने अपनी बात रखना चाहते थे। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कभी किसी मर्द या औरत से लड़ाई नहीं की है। मेरे तलाक के समय भी कोई लड़ाई नहीं हुई थी। मैं किसी के सामने कुछ बोलना नहीं चाहता था। मुझे डर था कि मेरे शब्दों को गलत तरीके से लिया जाएगा। अगर मैं स्ट्रॉग शब्दों का प्रयोग करूंगा, तो लोग मुझे आक्रामक समझेंगे। अगर मैं अपनी भावनाओं को जाहिर करूंगा, तो लोग मुझे कमजोर समझेंगे।

यदि में सड़क पर चल रहा हूं और कोई मुझे गाली दे, तो सही यही होगा कि मैं चलता रहूं, क्योंकि उससे मेरी जिंदगी पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। लेकिन कोई मुझ पर पत्थर फेंकना शुरू कर दे, जिससे मुझे और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचे, तब चुप बैठना कमजोरी होती है। चार साल हो गया है। मुझे लगता है मैंने बहुत सह लिया।

Published on: