12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! ऋतिक ने खोला कंगना को लेकर अपना मुंह, तो रंगोली ने ली सोशल मीडिया पर ऋतिक की क्लास…

OMG! ऋतिक ने खोला कंगना को लेकर अपना मुंह, तो रंगोली ने ली सोशल मीडिया पर ऋतिक की क्लास...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 6 Oct 2017, 10:54 AM IST

hrithik roshan, kangana and rangoli

hrithik roshan, kangana and rangoli

जैसा की हम जानते हैं पिछले दिनों बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट ने नेशन्ल टीवी शो पर आकर अपने और ऋतिक के बीच हुए विवाद को हवा दे दी। साथ ही उन्होंने करण जौहर संग कई बड़े बॅालीवुड सेलेब्रेटीज की ओर निशाना साधा। इसी कारण 2016 का विवाद एक बार फिर मीडिया की सुर्खियां बटोरता नजर आ रहा है। लेकिन आखिरकार बॅालीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने गुरुवार को चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वे उनसे कभी भी प्राइवेटली नहीं मिले हैं।

ऋतिक रोशन का पक्ष सुनने के बाद कंगना रनोट ने तो कुछ भी नहीं कहा, लेकिन हाल में उनकी बड़ी बहन रंगोली चंटेल ने ऋतिक पर जमकर क्लास ली हैं। उन्होंने लगातार अपने ट्वीट्स से ऋतिक को गलत ठहराया है।

दरअसल हाल में ऋतिक ने अपने फेसबुक पोस्‍ट में ये बात कही की यहां हमारे अफेयर को लेकर बातें हो रही हैं, लेकिन पैपराबाजी ने कोई तस्वीर भी क्लिक नहीं की है, कोई गवाह नहीं है, न ही दोनों ने साथ में कोई सेल्‍फी ली है। इस बात पर कंगना तो नहीं लेकिन रंगोली ने बवाल मचा दिया। उन्होंने दोनों की एक तस्वीर शेयर की है और कैप्‍शन में लिखा, -अपने बयान में आपने कहा कि कंगना ने फोटोशॉप की हुई फोटो पब्लिक की थी। अगर आप इस तस्वीर की बात कर रहे हैं तो पता नहीं यह किसने जारी की। लेकिन फोटोशॉप से आपका क्या मतलब है?

उन्होंने लिखा, -क्या यह आप नहीं हैं जिन्होंने कंगना की कमर को पकड़ रखा है और उसकी गर्दन सूंघ रहे हैं जबकि कंगना आप में बिल्कुल इंट्रेस्टेड नहीं दिख रही?

रंगोली ने लिखा, -तो क्या हुआ अगर आपकी एक्स-वाइफ भी वहां थी, मैं नहीं जानती लेकिन हम सबने सुना है कि उनका आपके दोस्त के साथ अफेयर था। प्लीज प्रूव कीजिये कि यह फोटोशॉप्ड है।

रंगोली ने एक अन्य ट्वीट में लिखा,-आप अपनी बीवी की नाक के नीचे अफेयर करते रहे क्या वह आपको रोक पाई? आप हमेशा उसकी आड़ क्यों लेते रहते हैं?

रंगोली ने ऋतिक का कंगना को भेजा गया एक ई-मेल ट्विटर पर सार्वजनिक किया है जिसमें ऋतिक कंगना से कह रहे हैं कि हम आम कपल्स की तरह नहीं हैं, हमारी जिंदगी उनसे अलग है।

अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा है, -ऋतिक ने अपना लैपटॉप उस प्राइवेट फॉरेंसिक इनवेस्टिगेशन के लिए दिया जिसके लिए पैसे वह खुद दे रहे थे, लेकिन अपना आईपैड नहीं दिया... सोचिए क्यों??

बता दें हाल में कंगना रनौट ने फिल्म सिमरन के प्रमोश्नस के दौरान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ अपने संबंधों को लेकर एक निजी टीवी चैनल पर कई राज खोले। उन्होंने बताया की वो ऋतिक से शादी करना चाहती थीं और दोनों के बीच शादी की बात हुई भी थी। ऋतिक ने कहा था की वे अपनी पत्नी से तलाक के बाद उनसे शादी करेंगे लेकिन तलाक के बाद तो ऋतिक ने उन्हें पहचानने से भी इनकार कर दिया था।