कंगना रनौत की हाल ही रिलीज हुई फिल्म सिमरन नहीं चली। निर्माताओं को घाटा उठाना पड़ा। लेकिन इस फिल्म की विफलता से कंगना के कॅरियर पर कोई खास असर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। इसकी वजह साफ है कि समीक्षकों ने कंगना के अभिनय की जमकर तारीफ की थी। खैर, अब सिमरन की चर्चा नहीं हो रही है। चर्चा है, तो कंगना के नए बंगले की, जिसे उन्होंने २१ करोड़ में खरीदा है। दूसरी ओर ऋतिक रोशन से उनका काफी समय से चला आ रहा विवाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। जी हां, अभी कुछ दिन पहले कंगना ने दोबारा ऋतिक पर जमकर बरसी थीं। एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कई लोगों के अलावा ऋतिक रोशन पर उन्होंने बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। ऋतिक उस वक्त खामोश रहे और सही वक्त का इंतजार किया...क्योंकि ऋतिक को लग रहा था कि उनके जवाब देने से सिमरन के प्रमोशन को बल मिलेगा, इसलिए वो चुप रहे। लेकिन खबर है कि उन्होंने कंगना के खिलाफ पुलिस में 29 पेज की शिकायत दर्ज कराई है।