बॉलीवुड

ऋतिक रोशन ने तस्वीर शेयर कर कियारा अडवाणी से पूछा ऐसा सवाल, फैंस का चकराया सिर

एक्टर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर से हलचल मचा दी है। यही नहीं एक्टर के कैप्शन को पढ़ फैंस काफी कंफ्यूज और एक्साइटेड हो रहे हैं। ऋतिक रोशन ने एक्ट्रेस कियारा अडवाणी से खुद को लेकर एक खास सवाल पूछा है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस कमेंट्स कर दिलचस्प जवाब दे रहे हैं।  
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2021, 12:46 PM IST
Hrithik Roshan Kiara Advani drops an amazing picture Together
Hrithik Roshan Kiara Advani drops an amazing picture Together

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। वो अपने काम से जुड़ी ही तस्वीरें और वीडियोज फैंस संग शेयर करते हैं। यहां तक की ऋतिक रोशन बेहद ही कम दूसरे सेलेब्स की पोस्ट पर कमेंट करते हैं, लेकिन ऋतिक रोशन की एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कुछ समय पहले ऋतिक रोशन ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसके कैप्शन ने लोगों का सिर घुमा दिया है। चलिए आपको बतातें हैं ऋतिक रोशन की पोस्ट के बारें में।

ऋतिक रोशन के पोस्ट ने घुमाया लोगों का सिर

दरअसल, ऋतिक रोशन ने बेहद ही कूल लुक में अपनी एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस फोटो में ऋतिक ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंटेड शर्ट के साथ स्टाइलिश जैकेट और ग्रे कलर का ट्राउजर पहना हुआ है। ऋतिक का ये लुक समर सीजन से रिलेट करता है। तस्वीर देख फैंस ने ऋतिक के लुक की खूब तारीफ की, लेकिन एक्टर के कैप्शन ने सबका दिमाग घुमा दिया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है।

कियारा अडवाणी ने शेयर की ऋतिक संग तस्वीर

ऋतिक रोशन ने अपने कैप्शन में एक्ट्रेस कियारा अडवाणी को टैग करते हुए लिखा है कि "क्या तुम्हें ये अच्छा लग रहा है?" ऋतिक रोशन और कियारा अडवाणी ने आज तक साथ में कोई काम नहीं किया है और ना ही दोनों को साथ में हैंग आउट करते हुए स्पॉट किया गया है। खास बात ये है कि कियारा ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर ऋतिक संग एक तस्वीर पोस्ट की है।

जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि "उतना नहीं है, लेकिन अब यह बेहतर है आपको क्या लगता है?" इस पोस्ट पर कियारा ने साउथ एक्टर देवरकोंडा को भी टैग किया है।

कियारा-ऋतिक की पोस्ट पर फैंस कर रहे हैं फनी कमेंट्स

कियारा और ऋतिक रोशन की तस्वीरों पर फैंस के जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है। एक यूजर ने कियारा की पोस्ट को एडिट कर कियारा के साथ शाहरुख खान की तस्वीर को लगाकर पूछा है कि 'अब आपको क्या लगता है?' वहीं एक यूजर ने पूछा कि 'आप दोनों एक साथ फोटोशूट शूट किया है कि आप कोई फिल्म करने जा रहे हो?'

वहीं एक यूजर ने 'कियारा के साथ एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की तस्वीर लगाकर कहा है कि 'मुझे लगता है कि अब परफेक्ट लगता है। आपको क्या लगता है?' आपको बता दें ऋतिक रोशन और कियारा अडवाणी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि ऋतिक, कियारा, विजय देवरकोंडा मिलकर जल्द ही बड़ी फिल्म का ऐलान कर सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन