ऋतिक-सुजैन की शादी को 14 साल होने के बाद अचानक से दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने लगी। पहले बताया गया कि यह खबरें झूठी हैं, लेकिन कुछ समय बाद ही यह खबरें सच होती हुई दिखाई दीं। खबरों की मानें तो कहा जाता है कि ऋतिक और सुजैन के बीच एक्टर अर्जुन रामपाल ( Arjun Rampal ) आ गए थे। सुजैन ऋतिक को छोड़ अर्जुन रामपाल के करीब होने लगी थी। वहीं फिल्म 'काइट्स' ( Kites ) के दौरान ऋतिक और बारबरा मोरी ( Bárbara Mori ) की ओर आकर्षित होने लगे थे। यही वजह थी कि अंत में दोनों का तलाक हो गया।