बॉलीवुड

17 साल बाद Krrish 4 में होगी इस फेमस किरदार की वापसी, Hrithik Roshan ने किया इशारा

ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ) के पिता राकेश रोशन 'कृष 4' ( Krrish 4 ) को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। बेटे के पिछले जन्मदिन पर राकेश ने बेेटे से वादा किया था कि वे 'कृष 4' बनाएंगे।
2 min read
May 22, 2020
Krrish4
Krrish4

मुंबई। ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan ) की कामयाब फिल्मों में से एक फ्रेंचाइजी 'कृष' की चौथी किस्त यानी 'कृष 4' ( Krrish 4 ) में एक पुराने किरदार की वापसी हो सकती है। इस किरदार ने साल 2003 में रिलीज हुई इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म में धमाल मचाया था।

एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन 'कृष 4' को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। बेटे के पिछले जन्मदिन पर राकेश ने बेेटे से वादा किया था कि वे 'कृष 4' बनाएंगे। अब कहा जा रहा है कि इस मूवी में एलियन 'जादू' की वापसी हो सकती है।

2003 में आई मूवी 'कोई मिल गया' ( Koi Mil gaya ) में जादू को प्रमुखता से दिखाया गया था। इस एलियन की मदद से ऋतिक के किरदार को ताकत मिलती थी। एलियन का किरदार एक्टर इन्द्रवर्धन पुरोहित ने निभाया था। हालांकि 2014 में इन्द्रवर्धन का निधन हो गया। अब चौथे पार्ट में नए कलाकार को ये रोल दिया जाएगा। हालांकि वो कलाकार कौन होगा, इसका पता नहीं चल पाया है।

एक दूसरी रिपोर्ट में बताया गया है कि खुद ऋतिक ने भी जादू की वापसी का इशारा किया है। बता दें कि कृष फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2013 में 'कोई मिल गया' टाइटल से रिलीज हुई थी। इसे शानदार सफलता मिली। इसके बाद दूसरी मूवी 2006 में 'कृष' नाम से आई। 'कृष 3' 2013 में रिलीज हुई।

Published on:
22 May 2020 11:14 pm
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद