बॉलीवुड

फिटनेट में ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन देती हैं उन्हें कड़ी टक्कर, 66 की उम्र में करती हैं हार्डकोर वर्कआउट

एक्टर ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस की वजह से काफी मशहूर हैं, लेकिन उनकी मां पिंकी रोशन भी अपने बेटे को कड़ी टक्कर देती हैं। असल जिंदगी में पिंकी रोशन काफी डेयरिंग हैं। देखिए पिंकी रोशन के हार्डकोर वर्कआउट की कुछ वीडियोज।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2021, 11:39 AM IST
Hrithik Roshan mother Pinkie’s Roshan Hardcore workout clip
Hrithik Roshan mother Pinkie’s Roshan Hardcore workout clip

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन सुपरस्टार के नाम से जाने जाते हैं। ऋतिक ने कई शानदार फिल्मों में काम ऑइकॉनिक किरदार निभाए हैं। एक्टिंग के साथ-साथ अभिनेता अपनी फिट बॉडी, डांस और स्टंट की वजह से भी खूब छाए रहते हैं। ऋतिक रोशन कई युवाओं की प्रेरणा भी हैं। लेकिन आज ये जानकर आप हैरान हो जाएंगे कि फिटनेस के मामले में ऋतिक ही नहीं बल्कि उनकी मां पिंकी रोशन भी उन्हें कड़ी टक्कर देती हैं। चलिए आज आपको ऋतिक की मां पिंकी रोशन की फिटनेस को लेकर कुछ दिलचस्प बातें बतातें हैं।

ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन देती हैं कड़ी टक्कर

पिंकी रोशन बेटे ऋतिक रोशन से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टवि रहती हैं। साथ ही वो अपने बेटे से ज्यादा है डेयरिंग भी हैं। 66 साल की उम्र में भी पिंकी रोशन खूब एक्टिव रहती हैं। फिर चाहे उनका हार्ड कोर वर्कआउट की ही क्यों ना हो। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि पिंकी रोशन कई लोगों को प्रेरित करती हैं। पिंकी रोशन के वर्कआउट की बात करें तो वो बड़ी ही आसानी से प्लैंक्स, स्वीमिंग, और बॉक्सिंग कर लेती हैं। यही नहीं वो योग के हर आसन को भी बखूबी करती हैं।

पिंकी रोशन ने रखें हैं अलग-अलग कोच

66 साल की पिंकी रोशन बेशक एक्टिंग की दुनिया से दूर रही हों, लेकिन वो अपनी जिंदगी किसी अभिनेत्री से कम नहीं जीती है। फिटनेस को लेकर पिंकी रोशन इतनी क्रेजी हैं कि उन्होंने खुद के लिए अलग-अलग कोच भी रखें हुए हैं। जो एक्सरसाइज करते हुए उनकी मदद करते हैं। पिंकी रोशन बड़ी ही आसानी से सारी एक्सरसाइज कर लेती हैं।

66 की उम्र में पिंकी रोशन करती हैं वेट लिफ्टिंग

जितना पिंकी रोशन जिम में एक्टिव रहती हैं। उतनी ही वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। वो जिम, वेट लिफ्टिंग और वाटर स्टंट की वीडियोज को सोशल मीडिया पर खूब शेयर करती हैं। साथ ही पुश-अप्स कर युवाओं को भी खूब प्रेरित करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर पिंकी कपूर की वर्कआउट वीडियो देख लोग उनकी हिम्मत की खूब तारीफ करते हैं। ऋतिक रोशन के फैंस भी उनकी मां का खूब मनोबल बढ़ाते हुए दिखाई देते हैं।

फिट रहने के लिए करती हैं लोगों प्रेरित

वैसे आपको बता दें पिंकी रोशन जिम में ही एक्सरसाइज नहीं करती हैं, बल्कि वो तो पेड़ों के साथ भी वर्कआउट कर लेती हैं। दरअसल, लॉकडाउन लग जाने के बाद पिंकी रोशन ने लोगों को मोटिवेट करते हुए अपने वर्कआउट की खूब वीडियोज पोस्ट की थी। जिसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की थी वो अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को शामिल करें और खुद को फिट रखें।

Published on:
Also Read
View All
मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब