पिंकी रोशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टग्राम पर अपनी और राकेश रोशन की लेटेस्ट तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में पिंकी ब्लैक रंग की मोनोकनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। साथ ही राकेश रोशन पूल में शर्टलेस नज़र आ रहे हैं। पूल राकेश पिंकी संग शानदार पोज देती हुईं दिखाई दे रही हैं। पिंकी ने तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि 'जीवनभर के लिए उनके साथी। उनकी पत्नी होने पर उन्हें काफी गर्व महसूस होता है।' वहीं इस पोस्ट पर राकेश रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा है कि "मेरी वाइफ डार्लिंग,और हां ये मत भूलिए कि आप मिस्टर चार्मिंग के साथ हैं। साथ ही राकेश रोशन ने आंख मारने वाला इमोजी बनाया है।"