बॉलीवुड

डब्बू रतनानी कैलेंडर के लिए ऋतिक रोशन ने करवाया शर्टलेस फोटोशूट, दिए हॉट पोज तस्वीरें हुई वायरल!

डब्बू रतनानी कैलेंडर 2021 के लिए ऋतिक रोशन ने कई हॉट पोज दिए है जिनमें से उनका शर्टलेस अवतार सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2021, 11:44 AM IST
Hrithik roshan photoshoot for dabboo ratnani
Hrithik roshan photoshoot for dabboo ratnani

नई दिल्ली। डब्बू रतनानी के कैलेंडर का हर सेलेब्स को हर साल बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है और इस कैलेंडर में हर स्टार्स को भरपूर बोल्ड सीन देने का मौका मिलता है। जिसे फैंस देखना काफी पसंद करते हैं। अभी हाल ही में हुए फोटोशूट में ऋतिक रोशन ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं।

लोगों के दिलों में राज करने वाले ऋतिक रोशन फिल्मों में अक्सर अपने चार्म और हैंडसम लुक से फैंस के दिलों को जीता करते हैं। लेकिन अब उन्होने हॉट तस्वीरों से सभी को हैरान कर दिया है।

डब्बू रतनानी कैलेंडर 2021 के लिए ऋतिक रोशन ने कई हॉट पोज दिए है जिनमें से उनका शर्टलेस अवतार सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ऋतिक रोशन का ये शर्टलेस लुक फैंस को खूब पसंद आया साथ ही उनके सेलेब दोस्तों ने भी रिएक्ट किया। फिलहाल ऋतिक रोशन का डब्बू रतनानी द्वारा शूट फोटो खूब वायरल हो रहा है।

एक्टर की इस फोटो पर शर्टलेस लेटे हुए है उनकी इस तस्वीर को देख फराह खान और कुणाल कपूर समेत कई सारे सेलेब ने जमकर कमेंट्स किया है। फराह खान ने ऋतिक की इस तस्वीर को देख कमेंट करते हुए लिखा कि - 'इसमें कोई शक नहीं है कि आपको ग्रीक गॉड कहा जाता है।'

इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं ऋतिक

ऋतिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें अक्टूबर साल 2019 में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ फिल्म 'वॉर' (War) में देखा गया था। इन दिनों वे अपनी अगली फिल्म 'कृष 4' (Krrish 4) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा ऋतिक सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' (Fighter) में भी नजर आने वाले है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन