बॉलीवुड

रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग ब्याह रचाने वाले हैं ऋतिक रोशन, दोस्त ने किया खुलासा!

इन दिनों ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अपनी फिल्म 'फाइटर' (Fighter) के साथ-साथ अपने एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) के साथ अपने रिश्तों को लेकर काफी चर्चाओं में बने हुए हैं. कुछ रिपोर्ट्स कहना है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं. वहीं इस बारे में ऋतिक और सबा के करीबी दोस्त ने शादी से जुड़ी सच्चाई का खुलासा किया है.
2 min read
• •
Mar 11, 2022
hrithik_roshan_saba_azad_marriage_rumors.jpg
रूमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग ब्याह रचाने वाले हैं ऋतिक रोशन, दोस्त ने किया खुलासा!

ऋतिक रोशन अपनी अपकमिंग फिल्म 'फाइटर' के साथ-साथ इन दिनों एक्ट्रेस और सिंगर सबा आजाद के साथ अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. काफी दिनों दोनों के बीच के रिश्तों की खबरे मीडिया जगत में छाई हुई हैं. कई बार सबा आजाद को ऋतिक रोशन के घर और उनके बच्चों के साथ हैंगआउट करते हुए भी स्पॉट किया गया. वहीं अब दोनों की शादी की खबरें और अफवाहें भी तेजी से वायरल हो रही हैं कि दोनों जल्द शादी करने जा रहे हैं.

इससे पहले दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही दोनों का नाम साथ में जोड़ा जा रहा है. हालांकि ऋतिक रोशन और सबा आजाद की और से अपने रिलेशनशिप या शादी को लेकर कोई बात या सफाई नहीं दी गई है, लेकिन दोनों के एक कॉमन दोस्त ने इस बारे में बात करते हुए खुलासा किया है. ऋतिक रोशन के दोस्त ने इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि 'दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं. ऋतिक के परिवार को भी सबा पसंद आई'.

उनके दोस्ते आगे बताते हैं कि 'ऋतिक की तरह उनके परिवार को भी सबा का म्यूजिक पसंद आता है. वो हाल ही में ऋतिक के घर भी गई थीं. वहां एक म्यूजिकल सेशन भी हुआ जिसे एक्टर और उनके परिवार ने एन्जॉय किया'. ऋतिक के दोस्त ने आगे बताया कि 'वे दोनों साथ हैं लेकिन अभी किसी चीज की जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं'. ऋतिक के दोस्त के मुताबिक दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला लेना नहीं चाहते.

वहीं अगर ऋतिक और सबा के बारे में बात करें तो दोनों पहली बार एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर मिले थे, लेकिन दोनों की दोस्ती की शुरुआत ट्विटर से हुई. वहीं दोनों के वर्क फ्रंट के बात करें तो ऋतिक रोशन जल्द दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'फाइटर' में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे. वहीं सबा आजाद की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार सोनी लिव की वेब सीरीज 'रॉकेट बॉयज' में नजर आई थीं.

Published on:
11 Mar 2022 04:14 pm
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो