बॉलीवुड

ऋतिक रोशन ने तस्वीरों पर दिखाया अपना दिल , इमोशनल होकर कह दी ये बात

2019 में ऋतिक की दो फिल्में 'सुपर 30' और 'वॉर' आई। 'वॉर'ने तो 300 करोड़ रू. की कमाई की
2 min read
hritik.png

नई दिल्ली : 'सुपर-30' और 'वॉर' की सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले ऋतिक रोशन (Hritik Roshan) ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इस तस्वीर में ऋतिक ने अपने दिल की तस्वीर साझा की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर के कैप्शन में ऋतिक ने लिखा, "शेप ऑफ माय हार्ट..वाकई, हम सभी कितने कमजोर हैं। काश हम अपनी जिंदगी का आधे से अधिक हिस्सा अनजाने में यह कोशिश करते हुए न बिताते कि हर कोई, हर समय हमसे प्यार करे। हम बड़ी आसानी से यह भूल जाते हैं कि हम सब समान हैं..प्यार से निर्मित।"

ऋतिक के द्वारा पोस्ट की इस तस्वीर को देखने के बाद प्रशंसकों के ढेरों कमेंट्स आने लगे। रेड हार्ट ईमोजी की तस्वीरों पर उनके फैंस ने ही नही बल्कि इसके अलावा प्रीति जिंटा, दीया मिर्जा, 'गली बॉय' अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी ऋतिक के इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

बता दें कि 2019 में ऋतिक की दो फिल्में 'सुपर 30' और 'वॉर' आई। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहीं। 'वॉर' की कमाई तो 300 करोड़ पार कर गई। खबरें हैं कि जल्द ही वह 'कृष-4' पर काम शुरू कर सकते हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो सुजैन से तलाक के बाद ऋतिक अपने बच्चों के साथ समय क्वालिटी टाइम बिताते हैं। अक्सर सुजैन और ऋतिक को बच्चों के साथ एन्जॉय करते देखा जाता है। तलाक के बाद भी सुजैन और ऋतिक एक अच्छा रिश्ता निभा रहे हैं।

Updated on:
04 Dec 2019 12:37 pm
Published on:
04 Dec 2019 12:36 pm
Also Read
View All
“बस राहुल ही राहुल है!”, केएल राहुल के शानदार शतक पर गदगद हुए ससुर सुनील शेट्टी, पत्नी अथिया ने भी लुटाया प्यार

Drishyam 3 Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन किया जबरदस्त कलेक्शन, 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

जावेद अख्तर के बयान ‘कैप्टन स्मित को मिले महावीर चक्र’ को मुकेश खन्ना ने दिया समर्थन! बोले- चंद्रशेखर आजाद को भी देना चाहिए अवॉर्ड

स्मित मच्छार: सनी देओल, विक्की कौशल और तमन्ना भाटिया हुए घायल कैप्टन के मुरीद, पोस्ट में की तारीफें

मुंबई CJP आंदोलन पर भड़के मुकेश खन्ना, Gen Z को लेकर भी दिया बयान, बोले- पूरे ड्रामे को फंड किया गया