बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी के बाद ट्रोल हुईं कैटरीना कैफ को ऋतिक रोशन ने किया सपोर्ट, करारे जवाब वाले पोस्ट को किया लाइक

Hrithik Roshan On Katrina Kaif Trolling: ऋतिक रोशन ने हाल ही में कैटरीना कैफ के वजन को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर सीधे तौर पर तो नहीं, लेकिन अपना रिएक्शन दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Sep 18, 2026
Hrithik Roshan On Katrina Kaif Trolling
कैटरीना कैफ और ऋतिक रोशन (फोटो सोर्स- IMDb)

Hrithik Roshan On Katrina Kaif Trolling: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री को प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की आलोचना और बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब अभिनेता ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर एक ऐसे पोस्ट को लाइक किया है, जिसमें कैटरीना के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां करने वालों की आलोचना की गई है। ऋतिक के इस कदम के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

कैटरीना के लिए पोस्ट

लेखक हर्षवीर जैन ने किया था पोस्ट

दरअसल, लेखक हर्षवीर जैन के इंस्टाग्राम पेज Storysellercomics पर कैटरीना कैफ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया गया। इसमें लेखक ने अभिनेत्री के प्रति अपने पुराने प्रशंसक होने का जिक्र करते हुए कहा कि किसी महिला के प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में आए बदलाव को लेकर उसका मजाक उड़ाना या उसे उसके रूप के आधार पर जज करना ठीक नहीं है। पोस्ट में सोशल मीडिया ट्रोलिंग करने वालों के रवैये पर सवाल उठाया गया था।

पोस्ट में ये भी बात रखी गई कि किसी व्यक्ति की निजी जिंदगी और उसके शरीर में आए बदलाव दूसरे लोगों के सार्वजनिक मनोरंजन का विषय नहीं होने चाहिए। लेखक ने उन लोगों की मानसिकता पर भी सवाल उठाया जो कैटरीना की मौजूदा तस्वीरों को उनके पुराने लुक से जोड़कर टिप्पणी कर रहे हैं। इसी पोस्ट को ऋतिक रोशन ने लाइक किया, जिसे अभिनेत्री के प्रति उनके समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।

ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की दोस्ती पुरानी

कैटरीना और ऋतिक की दोस्ती काफी पुरानी है। दोनों ने बॉलीवुड की दो चर्चित फिल्मों में साथ काम किया है। साल 2011 में जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में दोनों नजर आए थे। इसके बाद 2014 में सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'बैंग बैंग!' में भी ऋतिक और कैटरीना ने साथ काम किया था। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था।और कै

प्रेग्नेंसी के बाद से कैटरीना को सोशल मीडिया पर अपने वजन को लेकर टिप्पणियों का सामना करना पड़ा है। हाल ही में वह अपने पति और अभिनेता विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार के गणपति समारोह में नजर आई थीं। इस दौरान सामने आई तस्वीरों के बाद भी कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके वजन को लेकर कमेंट किए।

कैटरीना कैफ की हुई बॉडी शेमिंग

ऐसा पहली बार नहीं है जब कैटरीना को इंटरनेट पर बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा हो। कुछ सप्ताह पहले फिल्ममेकर कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में शामिल होने के दौरान भी उनकी तस्वीरें सामने आई थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके लुक और वजन को लेकर टिप्पणियां की गई थीं।

फिलहाल कैटरीना कैफ ने इन टिप्पणियों पर सार्वजनिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं, ऋतिक रोशन की ओर से खुद कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में उनके लाइक को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले स्वाभाविक बदलावों को लेकर सार्वजनिक टिप्पणी करना कितना उचित है।

Updated on:
18 Sept 2026 05:42 pm
Published on:
18 Sept 2026 05:41 pm
Also Read
View All
क्या है वो विवाद जिसपर तुकाराम मुंडे ने शाहरुख-अजय को लगाई लताड़? बोले- स्टार होंगे अपने घर में, मेरे लिए कानून तोड़ने वाले

रणबीर की रामायण में ‘लक्ष्मण’ के रोल के लिए हो गए थे रिजेक्ट, अब ‘रामायण कथा’ में निभा रहे राम का किरदार, जानें कौन हैं देव शर्मा

‘गोविंदा जी के बारे में जो सुना वो बोल भी नहीं सकती’, पूनम पांडे के बदले सुर, बोलीं- सुनीता आहूजा ने बहुत कुछ सहा

IPL की शुरुआत से लंदन जाने तक! ललित मोदी की जिंदगी पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं साजिद नाडियाडवाला

Lust Stories 3 Review: रिश्तों की उलझनों में सिमटीं चार कहानियां, विशाल भारद्वाज की कहानी ने छोड़ी सबसे ज्यादा छाप