Happy Patel Khatarnak Jasoos In Theatres: हाल ही में एक फिल्म प्रमोशन के दौरान एक ऐसे एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है, जो आमिर खान के जैसा दिखता है, इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।
Happy Patel Khatarnak Jasoos In Theatres: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में एक ऐसा दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी मचा दिया है। बता दें, इस वीडियो में फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने आमिर खान की ऐसी दमदार मिमिक्री की है कि खुद आमिर खान के फैंस भी इसे देख धोखा खा गए है।
आमिर खान प्रोडक्शंस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर वीर दास, आमिर खान से मिलने उनके ऑफिस पहुंचते हैं, लेकिन वहां उनकी मुलाकात सुनील ग्रोवर से होती है, जो बिल्कुल आमिर खान के लुक, आवाज और अंदाज में बैठे दिखाई देते हैं।
बता दें, सुनील ग्रोवर ने इतनी बारीकी से आमिर की नकल की कि वीर दास को यकीन हो गया कि वही असली आमिर खान हैं, लेकिन तभी कमरे में असली आमिर खान की एंट्री होती है और असली आमिर को देखकर सब हैरान हो जाते हैं, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब ऑफिस की सिक्योरिटी असली आमिर खान को ही 'नकली' और 'बहुरूपिया' समझकर धक्के मारकर बाहर निकाल देती है। ये पूरा नजारा इतना दिलचस्प है कि सोशल मीडिया पर लोग इसे बार-बार देखना काफी पसंद कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, सुनील ग्रोवर की इस परफेक्शन वाली मिमिक्री को देखकर ना केवल आम जनता, बल्कि फिल्मी जगत के सितारे भी दंग हैं। बता दें, दिग्गज कॉमेडियन और मिमिक्री आर्टिस्ट संकेत भोसले ने भी सुनील ग्रोवर के इस टैलेंट की तारीफ की है और फनी इमोजी साझा किए हैं। अब फैंस का कहना है कि सुनील ग्रोवर इकलौते ऐसे कलाकार हैं जो किसी के भी रोल में ढलने के पूरी तरह से जान फूंक देते हैं।
बता दें, फिल्म का पूरा नाम 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' है। इस फिल्म के द्वारा वीर दास निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं और वो खुद इसमें लीड रोल भी निभा रहे हैं। आमिर खान इस फिल्म के निर्माता हैं और चर्चा है कि फिल्म में उनका एक बेहद खास और अलग अंदाज देखने को मिलेगा। ये फिल्म 16 जनवरी 2026 को थिएटर में दस्तक देने वाली है। प्रोमो वीडियो की कॉमेडी को देखकर ये साफ है कि फिल्म दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने वाली है। अगर आप भी आमिर खान के अंदाज और जासूसी वाली कॉमेडी के शौकीन हैं, तो ये फिल्म आपके लिए ही है।