बॉलीवुड

‘असुर’ से ‘ऑटो शंकर’ तक, अगर अजय देवगन की रुद्र आई पसंद तो देख सकते हैं ये 5 साइकोलॉजिकल थ्रिलर

अजय देवगन की डेब्यू वेब सीरीज रुद्रा डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। अगर आपको ये वेब सीरीज अच्छी लग रही है तो आप इसके जैसी ही ये 5 साइकोलॉजिकल थ्रिलर और देख सकते हैं।

3 min read

ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज 'रुद्र- द एज ऑफ डार्कनेस' के जरिए बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपना डिजिटल डेब्यू किया है। अजय देवगन की वेब सीरीज रुद्रा 4 मार्च को डिज़्नी प्लस होटस्टार पर रिलीज़ हो गई है। सीरीज को अच्छा खासा रेस्पॉन्स मिल रहा है। साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर जॉनर की ये वेब सीरीज दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। इस वेब सीरीज में अजय देवगन ने एक पुलिस अफसर का किरदार निभाया है। वहीं, साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस राशी खन्ना इसमें एक साइकोलॉजिकल कैरेक्टर में हैं। उनका किरदार दर्शकों में रोमांच पैदा कर रहा है। वैसे देखा जाए तो इस जॉनर का सिनेमा लोगों को हमेशा से ही लुभाता रहा है। रहस्य और रोमांच की दुनिया अधिकतर लोगों को अच्छी लगती है।

अगर आपको ये वेब सीरीज अच्छी लग रही है तो आपके पास नेटफ्लिक्स, ज़ी और अमेजन प्राइम जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर और भी ऑप्शन्स हैं। असुर, मिथ्या, द लास्ट ऑवर और सैक्रेड गेम्स ऐसी थ्रिलर वेब सीरीज हैं जिन्हें आप देखना जरूर पसंद करेंगे। इन साइकोलॉजिकल थ्रिलर में आपको पूरा एंटरटेनमेंट का डोज मिलेगा। यहां देखिए पूरी लिस्ट।

असुर

अंत ही आरंभ की शुरुआत है। इसी एक वाक्य पर असुर वेब सीरीज की पूरी दुनिया टिकी है। भारत मायथॉलोजी से पूर्ण देश है। ऐसे में क्रिएटिव दृष्टिकोण से देखें तो उस मायथॉलोजी को ध्यान में रखते हुए कई कहानियां गढ़ी जा चुकी हैं, लेकिन लंबे अरसे के बाद असुर जैसी वेब सीरीज रिलीज हुई थी, जो मायथॉलोजी और साइकोलोजी का डेडली थ्रिलर है। इसमें अरशद वारसी, बरुन सोबती, अनुप्रिया गोयनका, ऋद्धि डोगरा, शारिब हाशमी, अमेय वाघ और पवन चोपड़ा जैसे बेहतरीन कलाकार अलग-अलग किरदारों में हैं। इसमें असुरों की उत्पत्ति से लेकर उनके अस्तित्व तक की कहानी दिखाने की कोशिश की गई है। यह कहानी आध्यात्म और विज्ञान के बीच के संबंध को बयां करती है। इसे देखने के बाद आपको ये समझ में आ जाएगा कि धर्म और विज्ञान एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इसमें अरशद वारसी और बरुन सोबती ने बेहतरीन अभिनय प्रदर्शन किया है।

ऑटो शंकर

इसमें एक सीरियल किलर की कहानी दिखाई गई है जो लड़कियों को अपना शिकार बनाता है। वो उनको मारने से पहले उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाता है। इसमें 80 और 90 के दशक की कहानी दिखाई गई है। मद्रास में 1985 से 1995 तक करीब एक दशक तक इस सीरियल का खौफ कायम रहा था। वह धीरे-धीरे कई अवैध व्यापार में भी शामिल हो गया था। उसके कई साथी व्यापारी और राजनेता भी थे। हालंकि, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई। ऑटो शंकर की ये कहानी 10 एपिसोड में देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।

मिथ्या

हुमा कुरैशी और अवंतिका दसानी की ये वेब सीरीज एक हिंदी प्रोफेसर और उसके स्टूडेंट की कहानी दिखाती है। दोनों के बीच काफी खराब होते रिश्ते तभी आपको देखने को मिलेंगे। लेकिन इसे जी5 पर आराम से देखा जा सकता है।

द लास्ट ऑवर'

सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'द लास्ट ऑवर' की कहानी भारत और नेपाल में पाए जाने वाले एक शामन या झाखरी के इर्द-गिर्द घूमती है। शामन/झाखरी जैसे लोगों को नॉर्थ इंडिया में तांत्रिक, ओझा या सोखा भी कहा जाता है। इस सीरीज में दिखाया गया है कि एक झाखरी कैसे मृतकों की आत्मा से बात कर सकता है। उनकी जिंदगी की आखिरी एक घंटे की कहानी पता कर सकता है। यह कहानी तांत्रिकों के बीच अपनी परंपरा को लेकर भी है। किसके पास कौन सी विद्या रहेगी और उसका उपयोग वो कैसे करेगा, इस वर्चस्व को भी दिखाया गया है। इसमें रहस्य और रोमांच के बीच नार्थ-ईस्ट की खूबसूरत वादियां मजबूत पक्ष है। सिक्किम के बर्फ से ढके पहाड़, देवदार के जंगल और घुमावदार सड़कें अलौकिक तत्वों के साथ एक रहस्यमयी वातारण का निर्माण करते हैं।

सेक्रेड गेम्स

नेटफ्लिक्स की ओरिजनल वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं. विक्रम चंद्रा की नॉवल 'सेक्रेड गेम्स' पर आधारित इस सीरीज को अनुराग कश्यप और नीरज घेवान ने निर्देशित किया है। पहले सीजन में जरायम की दुनिया में उदय होते गणेश गायतोंडे की नजर से मुंबई को देखा गया, लेकिन दूसरे सीजन में गायतोंडे का पतन दिखाया गया है। वहीं दूसरी तरफ अपने दोस्त जैसे हवलदार काटेकर की मौत के दुख से जूझ रहे एक पुलिसवाले सरताज सिंह की कहानी जारी है, जो गायतोंडे की मिस्ट्री के बीच उलझा हुआ है। साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर 'सेक्रेड गेम्स' ऐसी सबसे पहली सुपरहिट वेब सीरीज है, जिसने आम लोगों का ओटीटी की दुनिया से परिचय कराया था।

Published on:
06 Mar 2022 01:05 pm
Also Read
View All