3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीराम नेने के साथ पहली डेट पर बहुत डर गई थी माधुरी दीक्षित, कहा- ‘मेरा पूरा दिमाग हिल गया था’

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, पति श्रीराम नेने के साथ उनकी पहली डेट कैसी थी। इसके साथ ही, माधुरी ने कई बातें शेयर की थीं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 6 Mar 2022, 11:08 AM IST

madhuri_.jpg

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने काफी लंबे समय तक हिंदी सिनेमा पर राज किया है। माधुरी ने अपनी शानदार अदाकारी के साथ-साथ अपने लाजवाब डांस से भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। माधुरी का करियर पीक पर था तब उन्होंने साल 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी रचा ली और अमेरिका चली गई। कहा जाता है कि, श्रीराम नेने को बिल्कुल नहीं पता था कि माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है। इतना ही नहीं बल्कि माधुरी के घर शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, गोविंदा जैसे बड़े स्टार मिलने आते थे तब कहीं श्रीराम नेने को पता चला कि उनकी पत्नी काफी मशहूर है।

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि डॉक्टर नेने के साथ माधुरी दीक्षित की पहली डेट काफी अलग थी, जिसने माधुरी दीक्षित को पूरी तरह हिला दिया था और इस बात का खुलासा खुद माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

दरअसल, सालों पहले माधुरी दीक्षित सिमी गरेवाल के टॉक शो में दिखाई दी थीं। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि, डॉ श्रीराम नेने के साथ अपनी पहली डेट पर उन्हें कितना डर लगा था। उस दिन के बारे में बात करते हुए माधुरी ने बताया था कि, "जब हम पहली बार मिले थे, तो उन्होंने (श्रीराम नेने) कहा था, 'चलो माउंटेन बाइकिंग पर चलते हैं।' मैं सच कहती हूं कि, मैं पिछले 20 सालों से साइकिल पर नहीं बैठी थी। हालांकि, मुझे पसंद है, मैंने कहा, 'ठीक है, चलते हैं।' जैसे ही मां को ये पता चला, तो मां ने कहा, 'तुम्हें क्या हो गया है? क्या तुम जानती हो कि, इसमें क्या करते हैं?' और मैंने कहा, 'हां'। इसके बाद, मैं उनके साथ चली गई। जब मैं वहां पहुंची, तो जाना कि माउंटेन बाइकिंग क्या होती है?''

माधुरी ने आगे बताया था कि, ''मैं बहुत ज्यादा डरी हुई थी और मुझे नहीं पता था कि, क्या करना है? लेकिन फिर भी, मैंने माउंटेन बाइकिंग की थी। माधुरी के इस साहस को देखकर डॉ नेने काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने (श्रीराम नेने) कहा था, "मैं ढलानों से नीचे आया था, जिसकी मैंने कभी कल्पनी नहीं की थी। मैं सचमुच डर गया था।'' माधुरी ने बताया था कि, ''थोड़ी देर बाद, मुझे उन्हें बताना पड़ा कि, 'मुझे भरोसा नहीं हो रहा है कि, मैंने माउंटेन बाइकिंग की है।' फिर उन्होंने पूछा, 'तुमने पहले कभी ऐसा नहीं किया था?' मैंने कहा, 'नहीं'। उन्होंने कहा, 'तुम बहादुर हो'।"

यह भी पढ़ें- 'अनुपमा' रूपाली गांगुली की लव स्टोरी है बेहद खास, पति ने शादी के लिए लिया था ये बड़ा फैसला

हालांकि माधुरी का कहना है कि ये बहुत ही पागलों वाली हरकत थी क्योंकि इसमें मुझे चोट भी लग सकती थी और मैं काफी डरी हुई थी।” माधुरी ने डॉक्टर नेने से पहली मुलाकात पर बातचीत करते हुए कहा कि, “नेने से मेरी पहली मुलाकात भाई की पार्टी (लॉस एंजेलिस) में हुई थी। वहां में यह जानकर हैरान थी कि नेने को मेरे बारे में बिल्कुल नहीं पता था कि मैं एक एक्ट्रेस हूं और बॉलीवुड फिल्मों में काम करती हूं।”

आपको बता दें माधुरी ने श्रीराम नेने से 17 अक्टूबर 1999 में शादी कर ली थी। शादी के बाद वह डॉ नेने के साथ यूएस शिफ्ट हो गई थीं और उन्होंने फिल्मों से भी दूरी बना ली थीं । माधुरी दीक्षित के दो बेटे हैं। शादी के सात साल बाद उन्होंने 2007 में फिल्म ‘आजा नचले’ से फिर से बॉलीवुड में वापसी की थी। हालांकि ये फिल्म दर्शकों को खुद का मनोरंजन करने में असफल रही।

यह भी पढ़ें-Bollywood Most Expensive Wedding : बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियां