3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अनुपमा’ रूपाली गांगुली की लव स्टोरी है बेहद खास, पति ने शादी के लिए लिया था ये बड़ा फैसला

'अनुपमा' (Anupama) से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) की रियल लाइफ के बारे में बेहद कम लोग ही जानते होंगे. आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं. उनके पति अश्विन के वर्मा ने उनसे शादी करने के लिए एक बहुत बड़ा फैसला लिया था.
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 6 Mar 2022, 10:08 AM IST

anupama_rupali_ganguly_love_story.jpg

'अनुपमा' रूपाली गांगुली की लव स्टोरी है बेहद खास, पति ने शादी के लिए लिया था ये बड़ा फैसला

टीवी का सबसे मशहूर सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) आज के समय में घर-घर में देखा जाता है और पसंद किया जाता है. इस में 'अनुपमा' का किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है. आज ज्यादा तर लोग उनको 'अनुपमा' के तौर पर ही जानते हैं. शो में वो एक शांत स्वभाव की महिला का किरदार निभा रही हैं, जिसको परिवार से जुड़ी कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. शो में तो हर कोई उनके बारे में अच्छी तरह से जानता है, लेकिन बेहद ही कन लोग होंगे जो उनके निजी जीवन के बारे में भी जानते होंगे.

आज हम आपको आपकी 'अनुपमा' यानी रूपाली गांगुली के निजी जीवन के बारे में कुछ खास बातने जा रहे हैं. आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं. रूपाली गांगुली का जन्म 5 अप्रैल 1977 को कोलकाता में हुआ था. 44 साली की रूपाली गांगुली आज भी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं. उन्होंने अपना करियर की शुरूआत टीवी सीरियल 'साराभाई वर्सेस साराभाई' की, जिसके बाद उन्होंने कई और टीवी शो में काम किया और अब लोगों के पसंदीदा शो'अनुपमा' में नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: रियल लाइफ में Alia Bhatt से भी ज्यादा खूबसूरत थीं गंगूबाई, मुंबई के डॉन की अनदेखी फोटो आई सामने

आज के टाइम में रूपाली गांगुली अपने दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं. रूपाली गांगुली के इस खूबसूरत टीवी सीरियल में उनके लविंग हसबैंड अश्विन के वर्मा (Ashwin K Verma) हमेशा एक स्तंभ की तरह उनके साथ खड़े रहे हैं. रूपाली गांगुली की लव स्टोरी काफी अलग है. रूपाली और अश्विन शादी से पहले अच्छे दोस्त हुआ करते थे. दोनों काफी लंबे समय तक एक अच्छे दोस्त थे. फिर इन दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. साल 2013 में दोनों ने शादी कर ली.

रूपाली और अश्विन की पहली मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी. अश्विन सालों पहले ऐड शूट करने का काम किया करते थे, लेकिन फिलहाल वो एक बिजनेसमैन हैं. एक इंटरव्यू के दौरान रूपाली गांगुली ने बताया था कि 'हम 12 साल तक दोस्त रहे थे. हम पहली बार तब मिले थे, जब मैंने उनके एक विज्ञापन में बतौर मॉडल काम किया था. इसके बाद हमारी दोस्ती हो गई और फिर हमने साथ में काम करना शुरू कर दिया था. मैं शुरू से उन पर काफी विश्वास करती हूं. ऐसे में वह मेरे लिए एक दोस्त, मार्गदर्शक और फिलॉस्फर हैं. उन्होंने मुझे हमेशा टेलीविजन से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया है. हमारे बीच दोस्ती कब प्यार में बदल गई, हमें पता ही नहीं चला था. मुझे बस इतना पता है कि वे मुझसे बहुत प्यार करते हैं'.

रूपाली गांगुली ने आगे बताया कि 'मैं चिल्ला रही थी और नखरे कर रही थी, क्योंकि मेरे पास मेरी शादी में पहनने के लिए साड़ी नहीं थी. अश्विन का शांत स्वभाव था. उन्होंने मुझसे कहा ‘तुम अपनी जींस क्यों नहीं पहनकर आती हो?’ फिर मैंने कुछ साड़ियों को निकाला, जो मैंने अपनी कोर्ट मैरिज के लिए खरीदी थीं, हालांकि वह कैंसिल हो गई थी, क्योंकि मेरे पास समय नहीं था. बता दें कि आश्विन शादी से पहले अमेरिका में जॉब किया करते थे, लेकिन उन्होंने अपने प्यार के लिए नौकरी के साथ-साथ विदेश भी छोड़ दिया और भारत आ गए. रूपाली गांगुली के साथ सात फेरे लेने के बाद अश्विन यही भारत में ही बस गए. दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम रुद्रांश है.

यह भी पढ़ें: मीना कुमारी के पति ने इसलिए दोस्त के बूढ़े बाप से करा दी थी शादी