3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मीना कुमारी के पति ने इसलिए दोस्त के बूढ़े बाप से करा दी थी शादी

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मीना कुमारी ने बेहद अपने दशक में बेहद नाम कमाया, लेकिन वो निजी जीवन में कभी खुश नहीं रह पाईं. उन्होंने अपने करियर में काफी कुछ पाया, लेकिन असल जिंदगी में वो हर चीज से नाखुश ही रहीं. बचपन में पिता ने अनाथालय में छोड़ दिया था, फिर पति ने एक बूढ़े आदमी से शादी करा दी थी. ऐसी ही रही मीना कुमारी की जिंदगी.
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 5 Mar 2022, 5:25 PM IST

meena_kumari.jpg

मीना कुमारी के पति ने इसलिए दोस्त के बूढ़े बाप से करा दी थी शादी

बॉलीवुड में ‘ट्रेजेडी क्वीन’ के नाम से पहचान बनाने वाली सबसे खूबसूरत अदाकारा मीना कुमारी जितनी खुश फिल्मी पर्दे पर नजर आती थी, उतना ही दुख और कष्ट उन्होंने अपनी असल जिंदगी में भोगा है. उनकी जिंदगी कई तरह के उतार-चढ़ाव भरी रही. उन्होंने अपने करियर से लेकर असल जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना किया. बॉलीवुड की कई यादगार फिल्में देने वाली मीना कुमारी को असल लाइफ में एक्टिंग की दुनिया से कोई लगाव नहीं था, बल्कि वो पढ़ना चाहती थी, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ने होने के चलते उनको एक्टिंग में अपने करियर की शुरूआत करनी पड़ी.

बताया जाता है कि मीना कुमारी को जन्म के बाद उनके पिता कई बच्चे होने के चलते अनाथालय में छोड़ दिया था, लेकिन मीना कुमारी की मां अपनी बेटी की जुदाई सहन नहीं कर पाईं और मीना को वापस घर ले आईं. मीना कुमारी का जन्म 1 अगस्त 1932 को एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. उनका असली नाम मजहबीन बानो था. उनके पिता सुन्नी मुस्लिम थे और उनकी मां बंगाली ब्राह्मण परिवार से थीं. मीना कुमारी ने महज 7 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में अपने सफर की शुरूआत कर दी थी. इसके बाद एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ही मीना कुमारी के मुलाकात निर्देशक कमाल अमरोही से हुई.

यह भी पढ़ें: 'द कपिल शर्मा शो' में लगेगा भोजपुरी का तड़का, फैंस को गुदगुदाने शो में आ रही हैं रानी चटर्जी

दोनों में दोस्ती हुई और नजदीकियां बढ़ती चली गईं, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. कमाल अमरोही मीना कुमारी से 15 साल बड़े थे. बड़ी बात ये है कि कमाल की पहले से ही दो शादी हो चुकी थीं. बताया जाता है कि मीना कुमारी की शादी महज 19 साल की उम्र में हो गई थी. साल 1952 में मीना कुमारी और कमाल अमरोही की शादी तो हो गई, लेकिन ये लंबे समय तक नहीं चल पाई और दोनों के बीच तलाक हो गया. ये तब की बात है जब कमाल अमरोही मीना कुमारी को लेकर 'पाकीजा' बना रहे थे. उस दौरान दोनों के बीच कि रिश्ते इतने ज्यादा बिगड़ गए थे कि गुस्से में आकर कमाल ने तीन बार तलाक कह दिया था.

कमाल अमरोही और मीना कुमारी के बीच दूरियां आने के चलते धर्मेंद्र और मीना कुमारी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं, लेकिन मीना से अलग होने के बाद कमाल उनके बगैर रह नहीं पाए और उन्होंने दोबारा मीना को अपना बनाने की ठान ली. इस बीच परेशानी ये आ रही थी कि उनको दोबारा उनसे शादी करनी थी, जिसके लिए उन्हें ‘हलाला’ करना पड़ा था. कमाल से दोबारा शादी करने के लिए मीना को सबसे पहले दूसरे आदमी से शादी करनी पड़ी, फिर उसने मीना कुमारी को तलाक दिया तब जाकर कमाल ने मीना कुमारी से शादी की थी.

बताया जाता है कि कमाल की दूसरी पत्नी बनने के लिए मीना की शादी मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान के पिता और कमाल के करीबी दोस्त अमान उल्लाह खान से करा दी गई थी. इस तरह की शादी को 'हलाला' कहा जाता है. इतना ही नहीं बताया तो ये भी जाता है कि हलाला के बाद मीना कुमारी की जिंदगी पर बहुत बुरा असर हुआ था, जिसके चलते उन्होंने शराब तक पीना शुरू कर दिया था. ऐसे में मीना कुमारी की तबीयत भी खराब रहने लगी थी और लीवर कैंसर के चलते 31 मार्च 1972 को मीना का निधन हो गया.

यह भी पढ़ें: श्रद्धा कपूर के साथ ऑडियंस में बैठा लड़का करना चाहता था ये हरकत, कपिल शर्मा ने लगाई फटाकर; बोला-'शर्म आनी चाहिए तुम्हें'