3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘द कपिल शर्मा शो’ में लगेगा भोजपुरी का तड़का, फैंस को गुदगुदाने शो में आ रही हैं रानी चटर्जी

भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स से थोड़ा विराम लेकर जल्द ही कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में नजर आने वाली हैं. हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं, जो शो के सेट की हैं.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 5 Mar 2022, 4:33 PM IST

rani_chatterjee.jpg

द कपिल शर्मा शो में लगेगा भोजपुरी का तड़का, फैंस को गुदगुदाने शो में आ रही हैं रानी चटर्जी

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचान बनाने वाली रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी चल रही हैं. रानी चटर्जी अपने काम से जुड़ी छोटी-छोटी बातें भी अपने फैंस के साथ साझा करना काफी पसंद करती हैं. एक्ट्रेस की यही बात उनके फैंस को भी बेहद भाती है. रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं.

साझा की गई फोटो में रानी चटर्जी अपने काम से थोड़ा विराम लेकर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में नजर आ रही हैं. रानी की इन सभी फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है. फोटो में रानी चटर्जी ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लुक देती नजर आ रही हैं. साथ ही उनका स्टाइल और अंदाज फैंस को बेहद भा रहा है. फोटो में रानी शो के होस्ट कपिल शर्मा, जज अर्चना पूरन सिंह और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ नजर आ रही हैं.

यह भी पढ़ें: Nirahua का बाॅलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता के साथ काम करने में छूट गया था पसीना

इसके अलावा फोटो में उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, निरहुआ और रवि किशन भी नजर आ रहे हैं. फोटो पर अब तक काफी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स भी आ रहे हैं. फैंस काफी तारीफें कर रहे हैं. इन फोटो को शेयर करते हुए रानी चटर्जी लिखती हैं कि 'एक बार फिर @tksshowofficial पर एक धमाका हुआ, जो कल रात 9:30 बजे @sonytvofficial पर लाइव होगा'. फैंस भी इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

वहीं अगर रानी चटर्जी के काम के बारे में बात करें तो, वो जल्द ही एक हिंदी गाने में नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग अभी चल रही हैं. इसके अलावा उनके पास कई भोजपुरी प्रोजेक्ट्स भी हैं, जो जल्द शुरू होने वाले हैं. साथ ही रानी चटर्जी वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग फिलहाल चल रही है. बात दें कि इससे पहले भी रानी 'मस्तराम' वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं, जिसमें उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए थे.

यह भी पढ़ें:खेसारी लाल और अक्षरा सिंह के गाने 'बवाल करेंगे' ने काट रखा है फैंस के बीच बवाल, 7वें दिन भी बना रहा ट्रेंडिंग