3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nirahua का बाॅलीवुड के इस दिग्गज अभिनेता के साथ काम करने में छूट गया था पसीना

भोजपुरी फ़िल्म के मशहूर अभिनेता निरहुआ ने अपनी शानदार अभिनय से लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई हैं। इतने बड़ी हस्ती होने के बावजूद भी वह बाॅलीवुड के सुपरस्टार से इस कदर डर गए कि उनके पसीने छूटने लगे। चलिए जानते हैं पूरा क़िस्सा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 5 Mar 2022, 10:11 AM IST

Nirahua Amitabh Bachchan Movie Ganga Devi

Nirahua Amitabh Bachchan Movie Ganga Devi

भोजपुरी जगत के मशहूर अभिनेता निरहुआ ने भोजपुरी जगत में काफ़ी अच्छी नाम कमाई हैं। अपनी शानदार अभिनय से उन्होंने बिहार के लोगों को ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोगों का मनोरंजन किया हैं। भोजपुरी जगत में बॉलीवुड से लेकर साउथ फ़िल्म के स्टार्स भी काम कर चुके हैं। बॉलीवुड के बड़े से बड़े चेहरे जैसे की अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े स्टार्स भोजपुरी फ़िल्म में काम कर चुके हैं। ऐसे में एक बार निरहुआ के साथ अमिताभ बच्चन ने भी इस स्क्रीन शेयर किया था। जब वह पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे थे तो निरहुआ के साथ जानें ऐसा क्या हुआ।

आपको बता दें कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने में बड़े बड़े सितारों के भी पसीने छूट जाते हैं। लेकिन बड़े बड़े सितारे अमिताभ बच्चन के साथ इस स्क्रीन शेयर करने के लिए बेताब रहते हैं। निरहुआ ख़ुद भी बॉलीवुड के सुपरस्टार है लेकिन वह दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के सामने डर गए थे।

बता दें कि फिल्म गंगा देवी की शूटिंग अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन (Jaya Bachchan), निरहुआ और पाखी हेगड़े ने की थी। इस भोजपुरी फिल्म में अमिताभ बच्चन को खूब पसंद किया गया था। फिल्म की शूटिंग के जुड़ा एक किस्सा हाल ही में निरहुआ ने शेयर किया था।

निरहुआ ने कहा था कि “ मुझे ऐसा लगा जैसे किसी इंसान के सामने जब भगवान आ जाए तो जैसा उसका हाल होगा, मेरा हाल बिल्कुल वैसा ही था। मैंने उन्हें सिर्फ बड़े पर्दे पर देखा था और मैं सच में उनकी एक्टिंग से बहुत ज्यादा प्रभावित था। जब वो पहली बार मेरे सामने आए तो सेट पर उन्हें देखकर मैं पूरी तरफ से ब्लैंक हो गया था लेकिन वो बहुत अच्छे और दयालु इंसान हैं।

निरहुआ ने आगे बताया कि- अमिताभ बच्चन उन्हें देखकर ये समझ गयी थी की निरहुआ काफ़ी ज़्यादा घबरा गए हैं उनको देखकर जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने निरहुआ को बुलाया और कुछ चुटकुले किए जिसके बाद निरहुआ उनके साथ कंफर्टेबल हो गया। जिसके बाद इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू हुई और यह फ़िल्म दर्शकों को काफ़ी ज़्यादा पसंद भी आया था।

आपको बता दें कि भोजपुरी फ़िल्म में राज करने वाले निरहुआ एक्टर के साथ साथ एक गायक भी हैं। अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं निरहुआ। बॉलीवुड इंडस्ट्री की उनकी हर एक फ़िल्म सुपर हिट साबित होती हैं।

यह भी पढ़ें- ‘तारक मेहता’ की इन अभिनेत्रियों का असल जिंदगी में देखकर पहचानना होगा मुश्किल