3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेसारी लाल और अक्षरा सिंह के गाने ‘बवाल करेंगे’ ने काट रखा है फैंस के बीच बवाल, 7वें दिन भी बना रहा ट्रेंडिंग

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का गाना 'बवाल करेंगे' को रिलीज हुए दिन हो चुके हैं, लेकिन दोनों का ये धमाकेदरा होली सॉन्ग आज भी ट्रेंडिंग में आ रहा है. गाने को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है. गाने के बोल काफी जबरदस्त हैं, जिनको सुनने का मन बार-बार करता है. अगर आप भी होली में रंग जमाना चाहते हैं तो आप भी इस गाने को सुन सकते हैं यहां.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 4 Mar 2022, 6:04 PM IST

khesari_lal_yadav_song.jpg

खेसारी लाल और अक्षरा सिंह के गाने 'बवाल करेंगे' ने काट रखा है फैंस के बीच बवाल

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव अपने गानो को लेकर काफी छाए रहते हैं. हर दिन और हफ्ते के हिसाब से उनके धमाकेदार गाने आते हैं और दर्शकों के बीच धमाका मचा देते हैं. उनके अभिनय और गायकी के चलते ही खेसारी लाल की फैन फॉलोइंग देश सहित विदेशों में भी बनी रहती है. हाल में खेसारी लाल और अक्षरा सिंह का गाना 'बवाल करेंगे' सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. गाने को इतना पसंद किया जा रहा है कि आज 7वें दिन भी गाना ट्रेंडिंग पर बना हुआ है.

गाने को खूब पसंद किया जा रहा है. खेसारी लाल और अक्षरा सिंह जब भी कोई गाना लेकर आते हैं वो हिट ही जाते हैं. दोनों का ये गाना होली पर आधारित है. गाने में आपको काफी रंग और दोनों का अलग अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा, जो आप सभी को बेहद पसंद आएगा. खेसारी लाल और अक्षरा सिंह के इस धमाकेदार गाने पर अब तक 6,144,236 व्यूज आ चुके हैं, जो समय के साथ बढ़ते जा रहे हैं. इसके अलावा भी आने वाले समय में दोनों के साथ में काफी गाने आने वाले हैं, जिनके बारे में एक्टर और एक्ट्रेस सोशल मीडिया के माझ्य में बताते रहते हैं.

यह भी पढ़ें: मोनालिसा के इस अंदाज और लुक्स से आप चाह कर भी नजर नहीं हटा पाएंगे, देखें स्टनिंग फोटो

फिलहाल इस गाने के बारे में बात करें तो, इस गाने कों दोनों ने साथ मिलकर गाया है, यानी अपनी ही दमदार आवाज दी है. गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि गाने को म्यूजिक अविनाश झा घुंघरू ने दिया है. अक्षरा सिंह ने इस गाने को अपने यूट्यूब पेज पर रिलीज किया है. गाने पर भारी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं. दर्शकों को गाना बेहद ज्यादा पसंद आ रहा है. कमेंट्स में दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसके अलावा भी आने वाले समय में उनके गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इस VIDEO को देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें