3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोनालिसा के इस अंदाज और लुक्स से आप चाह कर भी नजर नहीं हटा पाएंगे, देखें स्टनिंग फोटो

भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार मोनालिसा अपने फैंस के बीच अपने अंदाज के लिए काफी पसंद की जाती हैं. इसके अलावा वो अपने फैंस के साथ अपने सोशल मीडिया पर अपनी खूब सारी खूबसूरत फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को खूब पसंद आती हैं. हाल में मोनालिसा ने अपनी कुछ बेहद स्टनिंग फोटो शेयर की हैं. उनके लुक्स को काफी पसंद आ रही है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 4 Mar 2022, 4:27 PM IST

monalisa.jpg

मोनालिसा के इस अंदाज और लुक्स से आप चाह कर भी नजर नहीं हटा पाएंगे

भोजपुरी इंडस्ट्री से हिंटी टीवी शो में अपना नाम बनाने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों अपने पति और एक्टर विक्रांत सिंह के साथ टीवी के नए रियलिटी शो 'शमार्ट जोड़ी' में नजर आ रही हैं. शो में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. मोनालिसा शो से जुड़ी अपनी फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो काफी पसंद की जाती हैं. वैसे मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपना खासा समय बिताना पसंद करती हैं. हाल में हाल में मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद स्टनिंग फोटो शेयर की हैं. उनके लुक्स को काफी पसंद आ रही है. फोटो में वो गोल्डन ड्रेस में नजर आ रही हैं.

मोनालिसा के इस दिलकश अंदाज और धांसू लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस बात का अंदाजा उनकी फोटो पर आने वाले लगातार लाइक्स और कमेंट्स से लगाया जा सकता है. फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. मोनालिसा ने अपनी इन स्टनिंग फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा 'Had A blast Last Night…'. मोनालिसा की ये फोटो शो के दौरान की हैं, जब उन्होंने अपने धमाकेदार डांस से स्टेज पर परफॉर्म किया था. मोनालिसा की फैन फॉलोइंग के बारे में बात करें तो भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा हिंदी सिनेमा जगत में भी उन्होंने अपने अभिनय से काफी नाम बनाया है.

यह भी पढ़ें: अपने गानों को लेकर छाई रहने वाली अक्षरा सिंह का डैशिंग लुक हो रहा वायरल, ऐसे करवाती हैं बिंदास फोटोशूट

मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु , बंगाली और ओड़िया फिल्मों में भी अपनी लाजवाब अभिनय का जादू दिखाया है. इसके अलावा उन्होंने कई हिंदी गानों के म्यूजिक एल्बम्स में भी काम किया है. फैंस उनकी हर एक अदा और अंदाज के कायल हैं. मोनालिसा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान ये बताया था कि उनको हमेशा से ही नेगेटिव किरदार निभाना चाहती थी, जो उन्होंने टीवी शो 'नमक इश्क का' और 'नजर' में निभाया है, जिसके बाद उन्होंने ये भी कहा था कि उनका ड्रिम रोल निभाना पूराना हुआ. दर्शकों ने भी मोना के इन किरदारों को काफी प्यार दिया और आने वाले समय में भी जारी रहेगा.

फिलहाल इन दिनों वो टीवी शो के अलावा अपनी कुछ आने वाली फिल्मों की शूटिंग के लिए डेट्स को लेकर काफी व्यस्त चल रही हैं. बता दें कि मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है. उनका जन्म 21 अक्टूबर 1982 को कोलकाता पश्चिम बंगाल में एख बंगली परिवार में हुआ था. मोनालिसा ने अपनी पढ़ाई के साथ ही अपने मोडलिंग के करियर की शुरूआत कर दी थी. मोना ने साल 1997 में फिल्म 'जयते' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी. इस फिल्म में उनका किरदार काफी छोटा था, लेकिन काफी पसंद किया गया था.

यह भी पढ़ें: आज बेहद उदास नजर आ रही हैं रानी चटर्जी, चेहरे पर नजर आ रहा प्यार खोने का गम