भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह इन दिनों अपने गानों को लेकर काफी छाई हुई हैं. उनके गानों को काफी पसंद किया जा रहा है. हाल में उनकी एक दो गाने रिलीज हुए हैं, जिसमें से उनका एक गाना 'बवाल करेंगे' खेसारी लाल के साथ है, जो इन दिनों काफी छाया हुआ है. गाना होली पर आधारित है. गाने के बोल भी बेहद जबरदस्त है. इसके अलावा अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है. वो अक्सर ही अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं.