मोनालिसा अपने फैंस के बीच अपने बोल्ड अंदाज को लेकर काफी पसंद की जाती हैं. मोनालिसा ने भोजपुरी इंडस्ट्री के अलावा बंगाली फिल्मों में भी काम किया है. साथ ही वो कई हिंदी टीवी के 'नजर', 'नच बलिए 8', 'बिग बॉस 10' और 'नमक इश्क' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने अपने करियर की शुरूआत मोडल के तौर पर की थी, जिसके बाद उन्होंने कई हिंदी म्यूजिक एल्बम्स में भी नजर आ चुकी हैं. मोनालिसा ने हिंदी फिल्म 'ब्लैकमेल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन उनको ज्यादा पहचान भोजपुरी सिनेमा से मिली.