बॉलीवुड

मैं 47 की हूं, तुम…सोलो होते तो सबको हरा देती, ‘The 50’ में उर्वशी ढोलकिया ने मचाया बवाल

Urvashi Dholakia The 50 Wild Card: उर्वशी ढोलकिया ने हाल ही में शो 'The 50' में अपनी जबरदस्त ऊर्जा और बातों से सबका ध्यान खींचा।
2 min read
• •
Feb 19, 2026
मैं 47 की हूं, तुम...सोलो होता तो 500 लोगों को हरा देती, 'The 50' में उर्वशी ढोलकिया ने मचाया बवाल
उर्वशी ढोलकिया (सोर्स: X)

Urvashi Dholakia The 50 Wild Card: टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया, जिन्हें नेगेटिव रोल कोमोलिका के लिए जाना जाता है। अब रियलिटी शो 'The 50' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में कमबैक की है। हाल ही में शो से बाहर किए जाने के बाद मंगलवार को उन्होंने फिर से एंट्री ली, लेकिन इस बार अपनी बातों और जज्बे के साथ। उर्वशी ने खुल कर कहा कि उन्हें अपने टीवी एक्टर्स ग्रुप से कोई सपोर्ट नहीं मिला, जिससे वो काफी गूस्से में नजर आईं।

47 साल की उम्र में जो काम वो कर रही हैं

उर्वशी ने कंटेस्टेंट्स पर साफ किया कि वो खेल में सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं और 47 साल की उम्र में जो काम वे कर रही हैं, शायद कोई और नहीं कर सकता। उन्होंने करणी पटेल से सवाल पूछा कि जब वो अपनी टीम के लिए वोट कर रहीं थीं, तो रिद्धि को बचाने की कोशिश कर रही थीं, जबकि खुद खतरे में थीं, तब उनका किसी ने भी सपोर्ट क्यों नहीं किया। साथ ही, उन्होंने टीवी इंडस्ट्री के अंदर बने ग्रुप्स की भी आलोचना की और कहा, "एक एक्टर का दूसरे एक्टर को सपोर्ट करना जरूरी नहीं होता। मेरे करियर में मैंने कभी ऐसा नहीं देखा।"

बता दें, उर्वशी ने खासकर महिला कंटेस्टेंट्स का सपोर्ट किया और कहा कि हमेशा लड़कियों को कमजोर कहा जाता है, लेकिन 47 साल में उन्होंने साबित किया है कि वे इस चुनौतीपूर्ण खेल का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, "हमारे पास भी दिमाग है और हमें भी क्रेडिट देना चाहिए 47 की हूं तो क्या हुआ, तुम सबको हरा सकती हूं।"

खेल के फैसलों से दूर रखते हैं और महिलाओं को

शो 'The 50' में 2 मेन अलायंस बने हुए हैं, जिसमें एक प्रिंस नरूला के नेतृत्व में और दूसरा रजत दलाल के नेतृत्व में। दरअसल, उर्वशी पहले प्रिंस के अलायंस का हिस्सा थीं, लेकिन शो में कई महिला कंटेस्टेंट्स जैसे कृष्णा श्रॉफ, युविका सिंह, नेहल शर्मा, और रिद्धि रानी ने बार-बार ये आवाज उठाई है कि पुरुष कंटेस्टेंट्स उन्हें खेल के फैसलों से दूर रखते हैं और महिलाओं को हमेशा पीछे रखा जाता है। इस पर सोमवार को कृष्णा ने कैप्टन सिवेट तोमर के अधिकार पर सवाल उठाते हुए खूब बहस की। तो वहीं रिद्धि ने बताया कि सभी बाहर होने वाली कंटेस्टेंट्स महिलाएं रही हैं।

इन सब के बीच उर्वशी ढोलकिया का रियलिटी शो में मजबूत वापसी और उनके जुबानी बयान ने शो में नई जान डाल दी है। उन्होंने कहा, "अगर ये सोलो गेम होता, तो मैं कई खिलाड़ियों को पछाड़कर आगे बढ़ जाती। यहां तो सारी रणनीति और भरोसे का खेल है, जिसमे मैं पिछड़ गई।" बता दें, 'The 50' को जिओहॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देखा जा सकता है। शो को अच्छी दर्शक संख्या तो मिल रही है, लेकिन अभी तक इसकी TRP में कोई बढ़त नहीं हुई है। साथ ही OTT प्लेटफॉर्म पर भी दूसरे वीक में व्यूअरशिप में कमी देखी गई है।

Updated on:
19 Feb 2026 12:48 pm
Published on:
19 Feb 2026 09:33 am
Also Read
View All
सुप्रीम कोर्ट में दर्द छलकने के बाद राजपाल यादव ने बाहर आकर दिया पहला बयान, बोले- 100 फिल्में करता हूं तो लोन क्यों लूंगा

विजय सलगांवकर की जीत के पीछे कौन? ‘दृश्यम 3’ के तीन छुपे हीरो, जिनके बिना अधूरा है विजय का प्लान

क्लाइमैक्स बदले जाने की रिपोर्ट्स के बीच सलमान की ‘मातृभूमि’ पर आया अपडेट, सेंसर बोर्ड के पास जल्द जाएगी फिल्म

कभी ‘लड़ाकू मुर्गी’ तो कभी बताया शर्मनाक, श्वेता-अमिताभ को भी घसीट चुकीं एक्ट्रेस, अब फिर कंगना रनौत ने जया बच्चन पर बोला हमला

‘आप राहुल गांधी जैसे दिखते हैं’ फरदीन खान का नया पोस्ट हुआ वायरल, फैंस लुटा रहे नए लुक पर प्यार