बॉलीवुड

इम्तियाज अली ने सुनाया ‘जब वी मेट’ से जुड़ा किस्सा, करीना कपूर को लेकर हो गए थे चिंतित

IFFI 55: इम्तियाज अली ने सुनाया जब वी मेट से जुड़ा किस्सा।
2 min read
• •
Nov 24, 2024
जब वी मेट

IFFI 2024 Imtiaz Ali: 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) की पहली पैनल चर्चा महिला सुरक्षा और सिनेमा के मुद्दे पर हुई। इसे मशहूर एक्ट्रेस और निर्माता वाणी त्रिपाठी टिकू ने होस्ट किया।

इसमें फिल्म निर्माता इम्तियाज अली, एक्ट्रेस सुहासिनी मणिरत्नम, खुशबू सुंदर और भूमि पेडनेकर ने बतौर पैनलिस्ट हिस्सा लिया। इन्होंने फिल्म उद्योग में महिलाओं की सुरक्षा, लैंगिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक मूल्यों को आकार देने में सिनेमा की भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

जब वी मेट का एक किस्सा

यहीं पर इम्तियाज अली ने एक जब वी मेट का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उनके सेट पर हमेशा महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है। साथ ही बताया कि कैसे वो एक बार शूटिंग के दौरान थोड़ा करीना कपूर के लिए चिंतित हो गए थे।

उन्होंने कहा- जब वी मेट की शूटिंग चल रही थी, शूट ट्रेन में होना था और करीना कपूर ऊपर वाली बर्थ पर लेटी थीं। तब वहां लाइट की दिक्कत हुई। तो तीन टेक्निशियन को लाइट लगाने के लिए भेजा गया। उस वक्त इम्तियाज को लगा कि करीना कपूर को नीचे आ जाना चाहिए और इसके लिए डायरेक्टर ने रिक्वेस्ट भी की।

मगर करीना उनके सेट पर होने से खुद को सुरक्षित महसूस कर रही थीं और इम्तियाज से कहा कि वो आ जाएं अपना काम करें मैं यहीं रहूंगी।

इसी चर्चा के दौरान इम्तियाज ने बताया कि कैसे 3 पुरुष टीम मेंबर्स को उन्होंने अपनी टीम से हटाया जो महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते थे।

इम्तियाज अली ने फिल्मों के सेट पर ऐसा माहौल बनाने पर जोर दिया, जहां सेट पर महिलाएं केवल कला पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं, बिना इस बात की चिंता किए कि उनके साथ कैसा व्यवहार किया जाएगा।

Updated on:
24 Nov 2024 10:44 am
Published on:
24 Nov 2024 10:43 am
Also Read
View All
Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘बचपन में फ्रॉक पहनकर करता था डांस’, दुपहिया 2′ में लड़की का किरदार निभाने पर ‘लापता लेडीज’ फेम स्पर्श श्रीवास्तव का खुलासा