बॉलीवुड

IIFA 2018 : इस बार अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे ये स्टार्स, जानें उनके नाम

इस बार बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के स्टार्स स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से आग लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

2 min read
Jun 15, 2018
pretam in iffa 2018

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड (आईफा)2018 का आयोजन करीब दस साल के बाद एक बार फिर बैंकाक में होगा। इस बार आईफा के स्टेज पर म्यूजिक ओर परफॉर्मेंस का जबरदस्त संगम देखने को मिलना वाला है। इस बार बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के स्टार्स स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से आग लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। तो आइए जानते हैं आईफा में कौन—कौन स्टार्स धमाल मचाने के लिए तैयार हैं...

प्रीतम
म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर, सिंगर और परफॉरमर प्रीतम एक बार फिर आईफा 2018 का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

अमित मिश्रा
सिंगर और गीतकार अमित मिश्रा भी एक बार फिर आईफा में अपनी दमदार आवाज का जादू बिखेरेंगे। इससे पहले अमित 2017 न्यूयॉर्क में आयोजित आईफा में भी जलवे बिखेर चुके हैं।

अंतरा मित्रा
इंडियन आइडल कंटेस्टेंट रह चुकी अंतरा मित्रा भी इस बार आईफा में नजर अपने गीतों की लड़ी पिरोंगी। बता दें कि अंतरा ने फिल्म 'दिलवाले' का फेमस गाना ' रंग दे तू मोहे गेरुआ रांझे की दिल ...' गाना गा कर सुर्खियां बटोरी थी।

श्री रामचंद्र
सिंगर, गिटारिस्ट, एक्टर और इन सबसे से कहीं ज्यादा इंडियन आइडल विनर श्री रामचंद्र भी इस बार आईफा में नजर आएंगे।

नुसरत भरूचा
'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू की टीटू की स्वीटी' फेम नुसरत भरूचा आईफा के मंच पर अपनी परफॉम करेंगी। इसके लिए वह जमकर तैयारी कर रही हैं।

वानी कपूर

एक्ट्रेस वानी कपूर भी इस बार आईफा का हिस्सा बनेंगी।

ये भी पढ़ें

विद्या और वाणी ने खोले बैडरूम से जुड़े कई गहरे राज, जान कर रह जाएंगे हैरान
Updated on:
15 Jun 2018 03:38 pm
Published on:
15 Jun 2018 03:36 pm
Also Read
View All