बॉलीवुड

ऐश्वर्या राय के एक्स ने सलमान खान पर निकाली भड़ास? लोग बोले- SRK की तारीफ करनी थी भाईजान की…

IIFA 2024: ऐश्वर्या राय के एक्स-बॉयफ्रेंड विवेक ओबेरॉय ने एक बार फिर सलमान खान पर कटाक्ष किया है।

2 min read
Sep 30, 2024
IIFA 2024 Aishwarya Rai Ex Vivek Oberoi Takes Dig At Salman Khan while praising Shah Rukh Khan

IIFA 2024 Vivek Oberoi Takes Dig At Salman Khan: आईफा अवॉर्ड्स 2024 के वीडियो और तस्वीरें सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है। इसमें ऐश्वर्या राय के एक्स-बॉयफ्रेंड विवेक ओबेरॉय ने एक बार फिर सलमान खान पर कटाक्ष किया है।

विवेक ओबेरॉय IIFA Awards 2024 के प्रेजेंटर्स में से एक रहे। उन्होंने स्टेज पर आने के बाद शाहरुख खान की तारीफ करने लगे जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

इसमें विवेक ओबेरॉय ने कहा- ''शाहरुख खान के पास वो पावर है, जिससे वो दूसरों को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। बहुत से लोग होते हैं, जिनके पास फेम और पावर होता है, लेकिन आप उनमें से हैं, जो अपने फेम की ताकत से लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।''

वीडियो पर लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

उनका ये वीडियो देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उन्होंने सलमान खान के ऊपर तंज कसा है। इसलिए इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-SRK की तारीफ करनी थी भाईजान की बुराई नहीं। वहीं ये वीडियो देख SRK के फैंस खुश हो गए और विवेक की तारीफ करते दिखे। यहां देखिए वायरल वीडियो:

विवेक ओबेरॉय और सलमान का विवाद

विवेक ओबेरॉय और सलमान का विवाद बहुत पुराना है। ये तब से जब विवेक एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ रिलेशनशिप में थे। तब सलमान खान ने कथित तौर पर विवेक को करियर खत्म करने की धमकी दी थी। विवेक ने एक इंटरव्यू में खुद इस बारे में बताया था।

Updated on:
30 Sept 2024 11:20 am
Published on:
30 Sept 2024 11:14 am