बॉलीवुड

IIFA Awards 2018: जब ऐश्वर्या के चलते पूरी बच्चन फैमिली ने किया था बॉयकॉट, वजह थे सलमान!

IIFA की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। इस अवॉर्ड की शुरुआत से बिग बी अमिताभ बच्चन इसमें शिरकत करते हैं और स्टेज परफॉर्मेंस देते हैं।
3 min read
• •
Updated: 23 Jun 2018, 2:20 PM IST
IIFA Awards 2018
IIFA Awards 2018

फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़े अवॉर्ड में से एक International Indian Film Academy यानी की IIFA अवॉर्ड 2018 में सितारों का जमावड़ा लगाना शुरू हो चुका है। ये अवॉर्ड इंडस्ट्री का सबसे ग्लैमरस और चर्चित अवॉर्ड माना जाता है। IIFA की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। इस अवॉर्ड की शुरुआत से बिग बी अमिताभ बच्चन इसमें शिरकत करते हैं और स्टेज परफॉर्मेंस देते हैं।

एक वक्त ऐसा था कि जब अपनी बहू ऐश्वर्या राय के चलते अमिताभ बच्चन ने इसका बॉयकॉट किया था। ये मामला 2010 का है। इस साल पूरे बच्चन परिवार ने आईफा का बॉयकॉट किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ऐश के एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान के चलते बच्चन परिवार ने ये आखिरी वक्त में ये फैसला लिया। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने प्रमोशनल वीडियो भी शूट किया था।

सलमान को होस्ट बनाने से थे खफा
दरअसल ऑर्गनाइजर्स ने बिना अमिताभ बच्चन से पूछे सलमान खान को होस्ट बना दिया। अमिताभ IIFA के साथ शुरू से ही जुड़े हैं। ऐसे में जब उन्हें पता चला कि उनसे बिना पूछे ये कदम उठाया गया है तो उन्हें काफी बुरा लगा।

समारोह स्थल को लेकर भी नाराज थे बिग बी
अमिताभ बच्चन सलमान के अलावा अवॉर्ड के वेन्यू को लेकर भी नाराज थे। दरअसल साल 2010 का आइफा अवॉर्ड श्रीलंका में आयोजित किया गया था। उस वक्त श्रीलंका आर्मी और तमिल जनता के बीच विवाद भी सुलझा नहीं था। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने अवॉर्ड सेरेमनी से हाथ पीछे खींच लिया था। ऑर्गनाइजर्स ने अमिताभ बच्चन को समझाने की भी काफी कोशिश की थी। लेकिन काफी मनाने के बावजूद अमिताभ नहीं माने थे।

ये सेलेब्स करेंगे परफॉर्म
19वीं अवॉर्ड समारोह है। तीन दिन चलने वाला यह रंगारंग कार्यक्रम 22 से 24 जून, सियाम थिएटर में होगा। हमेशा से ही IIFA के होस्ट पर सबकी नजर होती है, इस बार भी अपने अलग अंदाज में स्टेज पर करण जौहर चार्ज संभाले नजर आएंगे और उनका साथ निभाने के लिए रितेश देशमुख स्टेज साझा करेंगे। सदबहार अभ‍िनेत्री रेखा की प्रस्‍तुत‍ि इस बार आईफा के समारोह का मुख्‍य आकर्षण होगी।रेखा करीब २० साल बाद कोई प्रस्तुति देने जा रही हैं। साथ ही बॉबी देओल भी करीब ७ साल बाद IIFA में परफॉर्म करेंगे। इन दोनों के अलावा इस बार रणबीर कपूर, आल‍िया भट्ट, वरुण धवन, प्रियंका चोपड़ा, श्रद्धा कपूर, कृत‍ि सेनन और यूल‍िया वंतूर परफॉर्म करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’