बॉलीवुड

IIFA Awards 2018: बैंकॉक में धूम मचाने पहुंचे रणबीर कपूर, बचना ऐ हसीनो… पर जमकर किया डांस, देखें वीडियो

रणबीर कपूर आईफा 2018 की गाला नाइट को अटेंड करेंगे और अपने फैंस का अभिवादन करेंगे।
2 min read
• •
Updated: 24 Jun 2018, 10:22 AM IST
ranbir kapoor in IIFA Awards 2018
ranbir kapoor in IIFA Awards 2018

IIFA 2018 इवेंट में इस वक्त सारा बॉलीवुड धमाल मचा रहा है। आईफा इवेंट का आगाज बेहद ही जोरों शोरों के साथ किया गया है। इस बार आईफा बेंकॅाक में ऑर्गेनाइज किया गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड से जुड़ी खास खबरें हर पल सामने आ रही हैं। IIFA में हर कोई अपने हुस्न और अदाओं का जलवा बिखेर रहा है। IIFA में वरुण धवन, अर्जुन कपूर, करण जौहर, श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन सरीखे कलाकारों ने पहले से ही समां बांधा हुआ है और अब इस इवेंट में चार चांद लगाने के लिए 'संजू' यानी रणबीर कपूर भी बैंकॉक पहुंच गए हैं। खबरों की माने तो इस बार रणबीर कपूर आईफा 2018 की गाला नाइट को अटेंड करेंगे और अपने फैंस का अभिवादन करेंगे।

शनिवार को बैंकॉक पहुंचे रणबीर:
बता दें कि आईफा में चार चांद लगाने के लिए रणबीर शनिवार की सुबह ही मुंबई से बैंकॉक के लिए रवाना हुए थे। रणबीर के बैंकॉक पहुंचते ही उनको फैंस ने घेर लिया और उनका जोरदार स्वागत किया। उनकी तस्वीर और वीडियो आईफा के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया है।

सोमवार को होगी मुंबई के लिए वापसी:
इन दिनों रणबीर अपनी फिल्म 'संजू' के प्रमोशन में बिजी हैं। वह आईफा 2018 के अवॉर्ड फंक्शन को अटेंड कर सोमवार को मुंबई लौट आएंगे। वहीं मुंबई लौटते ही वह एक बार फिर अपनी फिल्म 'संजू' के प्रमोशन में एक बार फिर से पूरे जोश के साथ जुट जाएंगे। वह अपनी फिल्म 'संजू' को लेकर पिछले काफी लंबे समय से इंटरव्यू देते आ रहे हैं। बता दें कि उनकी फिल्म 'संजू' इसी महीने 29 जून को रिलीज होगी।

संजय दत्त की बायोपिक है 'संजू':
रणबीर कपूर इस समय जिस फिल्म को लेकर चर्चा में है वह एक्टर संजय दत्त के जीवन पर बनी बायोपिक है। इस फिल्म में संजय की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं। इस फिल्म में संजय के जीवन के हर एक पहलुओ को दिखाया जाएगा। इस फिल्म में रणबीर के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, दीया मिर्जा, विक्की कौशल, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, करिश्मा तन्ना, जिम सर्भ, तब्बू, बोमन ईरानी, सयाजी शिंदे, महेश मांजरेकर मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके डायरेक्टर राजकुमार हिरानी है।

Published on:
Also Read
View All
पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार