बॉलीवुड

Women’s Day 2025: आईफा ने सिनेमा में महिलाओं के योगदान को अनोखे अंदाज में किया सेलिब्रेट

Women's Day 2025: आईफा (IIFA) के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में वुमेन्स डे पर एक खास कार्य्रम आयोजित किया गया। इस दौरान माधुरी दीक्षित और गुनीत मोंगा संग 'द जर्नी ऑफ वुमन इन सिनेमा' के विषय पर खास बातचीत की।
2 min read
• •
Updated: 8 Mar 2025, 2:57 PM IST
Iifa-mahila-diwas-2025-women-in-cinema
IIFA Awards 2025

Women's Day 2025: आईफा (IIFA) के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन के तहत जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक खास इवेंट आयोजित किया गया। 'द जर्नी ऑफ वुमन इन सिनेमा' नाम के इस इवेंट में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और ऑस्कर विजेता प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने अपनी जर्नी और अनुभव साझा किए।

इस चर्चा को आईफा की वाइस प्रेसिडेंट नोरीन खान ने होस्ट किया। माधुरी दीक्षित ने कहा कि बीते कुछ समय में सिनेमा में महिलाओं के किरदार समय के साथ मजबूत हुए हैं।

माधुरी दीक्षित ने महिला सशक्तिकरण पर की बात

बॉलीवुड में 39 साल का सफर तय कर चुकीं माधुरी दीक्षित ने कहा-"पहले महिला किरदार सिर्फ सहायक भूमिकाओं तक सीमित थे, लेकिन अब वे कहानियों के केंद्र में आ रहे हैं।" उन्होंने बताया कि बदलते समय के साथ महिला सशक्तिकरण और उनके किरदारों में मजबूती आई है।

गुनीत मोंगा ने क्या कहा?

ऑस्कर विजेता प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने संघर्ष और सफर के बारे में बात की। उन्होंने कहा- "भारतीय सिनेमा में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। ये बदलाव भविष्य के लिए उम्मीद जगाता है और नई पीढ़ी को प्रेरित करता है।" उन्होंने महिला नेतृत्व, अवसरों और चुनौतियों पर भी चर्चा की।

आईफा ने महिलाओं के सिनेमा में योगदान को सराहा

ये भव्य आयोजन 7 मार्च 2025 को जयपुर के हयात रीजेंसी में हुआ, जहां बॉलीवुड की कई हस्तियां और फिल्मी दुनिया के बड़े नाम शामिल हुए। भारतीय सिनेमा में महिलाओं की ताकत और योगदान का जश्न मनाने का ये एक शानदार अवसर बना।

कार्यक्रम की सूत्रधार नोरीन खान ने कहा-"आईफा के 25 साल पूरे होने पर हम सिनेमा और अन्य क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ‘द जर्नी ऑफ वुमन इन सिनेमा’ सिर्फ एक चर्चा नहीं, बल्कि एक आंदोलन है।"

उन्होंने कहा कि आईफा ऐसे मंच और इवेंट्स के जरिए महिलाओं की उपलब्धियों को आगे लाने का काम करता रहेगा।

Also Read
View All
‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट