IIFA Awards 2025 : राजस्थान के गुलाबी नगर जयपुर में सिने सितारों की महफिल से गुलजार होने वाला है। आईफा के जयपुर में आयोजन से फिल्म इंडस्ट्री के लोग काफी खुश हैं। मुंबई से डेढ़ घंटे की फ्लाइट है, तो जो सितारे नहीं आ रहे थे, अब वे भी इसमें शामिल होने के लिए आ रहे हैं। यह कहना है आईफा के को-फाउंडर आंद्रे टिमिंस का। बुधवार को राजस्थान पत्रिका से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि आईफा के बाद जयपुर, दुनिया के नक्शे पर छा जाएगा। आंद्रे टिमिंस से बातचीत के अंश…