बॉलीवुड

अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन से पहले इस सुपरस्टार एक्ट्रेस को मिली खास जिम्मेदारी, पूरे देश के लोगों की होंगी निगाहें

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड की एक दिग्गज अभिनेत्री रामायण पर बेस्ड एक नृत्य नाटिका पेश करने वाली हैं।
less than 1 minute read
Jan 16, 2024
hema_malini_in_ram_mandir_ayodhya_inaguration.jpg

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में भव्य मंदिर के उद्घाटन की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक पल के लिए हर कोई पलकें बिछाकर बैठा है। वहीं राम लला की प्राण प्रतिष्टा के लिए बॉलीवुड से लेकर राजनैतिक जगत से कई बड़ी हस्तियों को न्यौता भेजा गया है। अब खबर मिली है की बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जिसकी जानकारी खुद उन्होंने शेयर की है।

हेमा मालिनी ने शेयर की जानकारी
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा, जिसमें तमाम फिल्मी हस्तियां भी शामिल होंगी। इसके साथ ही हेमा मालिनी अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस भी देंगी। उन्होंने वीडियो जारी करके इसकी जानकारी दी है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया की वो रामायण पर बेस्ड एक ड्रांस ड्रामा पेश करेंगी। इसके लिए वो और उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है।








इन सितारों को भी मिला इन्विटेशन

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, टाइगर श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अजय देवगन, रजनीकांत, धनुष, यश, प्रभास, राम चरण के अलावा टीवी स्टार्स अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया सहित तमाम सितारों को इन्विटेशन भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: 12th फेल के फैन हुए ऋतिक रोशन, विनोद चोपड़ा के लिए कही बड़ी बात

Updated on:
16 Jan 2024 10:06 am
Published on:
16 Jan 2024 10:06 am