बॉलीवुड

इस अमर शहीद पर बनी सबसे ज्यादा फिल्में, जानें आखिर ऐसा क्या था खास

साल 2002 में शहीद भगत सिंह की जिंदगी पर 3 फिल्में आईं थीं।

3 min read
Aug 14, 2018
Bhagat singh

हमारे देश को आजादी दिलाने में फ्रीडम फाइटर्स का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने ऐसा करते वक्त अपने प्राणों तक की परवाह नहीं की। और हंसते-हंसते देश के लिए कुर्बान हो गए। बॉलीवुड में कई स्वतंत्रता सेनानियों पर फिल्में बनी हैं। आजादी की जंग में एक ऐसा फ्रीडम फाइटर था जिसने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था। ये कोई और नहीं बल्कि अमर शहीद भगत सिंह थे। उनपर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं। भगत सिंह के किरदार को पर्दे पर शम्मी कपूर से लेकर अजय देवगन तक ने जिया है। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...

शहीद-ए-आजाद भगत सिंह (1954)
ये फिल्म भगत सिंह की जिंदगी पर बनी पहली फिल्म है। इस फिल्म को जगदीश गौतम ने डायरेक्ट किया था। इसमें लीड रोल प्रेम अबीब, जयराज, स्मृति बिस्वास, आसिता मजुमदार ने निभाया था।

शहीद भगत सिंह (1963)
'शहीद-ए-आजाद' भगत सिंह के 10 साल बाद भगत सिंह पर एक और फिल्म सिनेमाघर में आई। इस फिल्म में लीड रोल शम्मी कपूर ने निभाया था। इसे केएल बंसल ने डायरेक्ट किया था। शम्मी कपूर के अलावा इसमें शकीला, प्रेमनाथ, उल्हास और अचला सचदेव नजर आए थे।

शहीद (1965)
फिल्म 'शहीद' भगत सिंह के जीवन पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म मानी जाती है। ये मनोज कुमार की पहली देशभक्ति पर बनी फिल्म थी। इसे एस राम शर्मा ने निर्देशित किया था। फिल्म को नेशनल अवॉर्ड के साथ राष्ट्रीय एकता पर बनी बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी मिला।

शहीद-ए-आजम (2002)
साल 2002 में शहीद भगत सिंह की जिंदगी पर 3 फिल्में आईं। इनमें से एक थी सोनू सूद की 'शहीद-ए-आजम'।

23 मार्च 1931: शहीद (2002)
फिल्म '23 मार्च 1931: शहीद' में बॉबी देओल ने भगत सिंह का किरदार में निभाया था। इस फिल्म के एक गाने में ऐश्वर्या राय का स्पेशल अपीयरेंस था। फिल्म में अमृता सिंह भी नजर आईं थीं।

द लेजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)
'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' अजय देवगन अभिनित ये फिल्म हिट रही थी। इस फिल्म में अजय के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। इस मूवी को 2 नेशनल अवॉर्ड और 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे।

ये भी पढ़ें

देशभक्ति का जज्बा : यहां मध्यरात्रि में मनाते हैं आजादी का जश्न
Published on:
14 Aug 2018 10:17 am
Also Read
View All