बॉलीवुड

फिरोज खान के विवादित बयान से पकिस्तान में आया था भूचाल, पड़ोसी देश ने एक्टर को तुरंत किया था बैन

Firoz Khan Death Anniversary: फेमस डयरेक्टर और एक्टर फिरोज खान ने एक बार पकिस्तान में जाकर उसी देश को लेकर विवादित बयान दिया था। आज यानी 27 अप्रैल को फिरोज खान की पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनके पकिस्तान में दिए गए विवादित बयान का किस्सा बताएंगे। क्या हुआ था फिरोज खान के साथ? फिरोज खान को क्यों देना पड़ा था विवादित बयान? फिरोज खान के ऐसा करने पकिस्तान में उनके साथ क्या हुआ था?

2 min read
Apr 27, 2024
फेमस डयरेक्टर और एक्टर फिरोज खान

Firoz Khan Death Anniversary: फिरोज खान हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर और डयरेक्टर थे। उन्होंने सिनेमा को ढ़ेरों हिट और सुपर हिट फिल्में दी थीं। आज यानी 27 अप्रैल को फिरोज की पुण्यतिथि मनाई जाती है। इस मौके पर बताएंगे उनसे जुड़ा वो किस्सा जब वो पड़ोसी देश गए थे और वहां हंगामा मचा दिया था। फिरोज खान ने पाकिस्तान जाकर उसी देश को लेकर विवादित बयान दे दिया था। इनके ऐसा करने पर माहौल काफी गर्म हो गया था।

फिरोज ने ये बयान पाकिस्तान जाकर दिया


फिरोज खान को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता था। सेट पर देर से आने पर लोगों को डांटना और किसी भी मुद्दे पर बेबाकी से बोलना फिरोज की खासियत थी। साल 2006 में फिरोज खान पाकिस्तान के दौरे पर गए थे। फिरोज पाकिस्तान अपने भाई अकबर खान की फिल्म ताज महल के प्रमोशन के लिए गए थे। वहां पाकिस्तानी देश के एक मीडिया चैनल ने उनका इंटरव्यू भी लिया था। इस दौरान फिरोज ने पाकिस्तान की आंतरिक समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा था, “ पाकिस्तान देश का निर्माण एक इस्माइल राष्ट्र के आधार पर हुआ था और अब यहां हालात ऐसे हैं कि देश के लोग एक-दूसरे को मार रहे हैं। भारत इससे बिल्कुल अलग है और एक धर्मनिरपेक्ष देश है। वहां का राष्ट्रपति मुस्लिम और प्रधानमंत्री सिख है। वहां का मुस्लिम समुदाय दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है

ये बात बॉलीवुड फिल्मों को लेकर कही गई

पाकिस्तान में हिंदी सिनेमा की फिल्मों के चलन को लेकर अपने बयान में फिरोज खान ने आगे कहा, “मैं यहां आपके देश में अपनी मर्जी से नहीं आया हूं, बल्कि मुझे बुलाया गया था। हमारी फिल्मों का असर इतना ज्यादा होता है कि आपके देश की सरकार लाख कोशिश करने के बाद भी उन पर लंबे समय तक प्रतिबंध नहीं लगा सकती।”
फिरोज ने जब यह बयान दिया था तब देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम थे।

पाकिस्तान सरकार ने लगाया था बैन

फिरोज खान के इस बयान से पाकिस्तान में काफी हलचल मच गई इनकी जमकर आलोचना होने लगी थी। फिरोज के पाकिस्तान आकर उनके बारे में झूठी बातें कहने पर सरकार ने उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की थी। पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने फिरोज खान के पाकिस्तान आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास को सूचित किया गया था कि भविष्य में फिरोज खान को कभी भी पाकिस्तान आने का वीजा नहीं दिया जाना चाहिए।

Published on:
27 Apr 2024 09:43 am
Also Read
View All

अगली खबर