बॉलीवुड

Independence day Spl: विद्या बालन बनेंगी इंदिरा गांधी, बन रही बॉयोपिक

इस प्रोजेक्ट पर अब काम शुरू हो गया है। लेकिन अभी यह तय नहीं हो पाया है कि इसके कितने सीजन होंगे।
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 2:47 PM IST
Indira Gandhi And Vidya Balan
Indira Gandhi And Vidya Balan

बॉलीवुड में आजकल बॉयोपिक का दौर चल रहा है। अभी तक सिनेमाघरों में दर्शकों को कई बॉयोपिक देखने को मिली लेकिन ऑडियंस के बीच इंटरनेट पर पॉपुलर होने के बाद अब बॉयोपिक की भी वेब सीरीज बनाई जा रही है। ऐसे में मोस्‍ट पॉवरफुल प्राइम मिनिस्‍टर इंदिरा गांधी की बॉयोपिक बनने जा रही है। अपनी एक्टिंग को लेकर जानी जाने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन इंदिरा गांधी के रोल में दिखेंगी।

इस किताब पर बन रही बॉयोपिक

पत्रकार-लेखक सागरिका घोष की इंदिरा गांधी पर लिखी गई किताब 'इंदिरा: इंडियाज मोस्‍ट पॉवरफुल प्राइम मिनिस्‍टर' पर बॉयोपिक बनने जा रही है। इंदिरा गांधी की यह बॉयोपिक वेब सीरीज के तौर पर बनाई जाएगी। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस विद्या बालन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

विद्या बालन इस प्रोजेक्ट को लेकर हैं उत्साहित

बता दें कि वेब सीरीज को प्रोड्यूस रोनी स्‍क्रूवाला कर रहे हैं। वहीं विद्या बालन भी इस प्रोजेक्ट्स को लेकर बहुत उत्साहित हैं। विद्या ने कहा कि इंदिरा गांधी की जिंदगी के बारे में बताने के लिए बहुत कुछ है। इसलिए इसे एक फिल्म में समेटना काफी मुश्किल होगा। इस वजह से टीम ने यह फैसला लिया है कि इसे वेब सीरीज के रूप में बनाया जाए। इस प्रोजेक्ट पर अब काम शुरू हो गया है। लेकिन अभी यह तय नहीं हो पाया है कि इसके कितने सीजन होंगे। इस बॉयोपिक पर पिछले कुछ महीने पहले न्‍यूज एजेंसी से बात करते हुए विद्या ने कहा था, वह सागरिक घोष की इस किताब के राइट्स लेकर बहुत खुश हूं क्‍योंकि वह हमेशा से इंदिरा गांधी बनना चाहती थीं।

Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी