बॉलीवुड

Inside Bollywood: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ये है ट्रांसजेंडर की कामयाबी का राज, देखें वीडियो

बॉबी के अलावा भी कई ट्रांसजेंडर्स ऐसे हैं, जिन्होने तमाम मुश्किल हालातों से गुजरते हुए एंटरटेन्मेंट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई...
2 min read
• •
Updated: 7 Sep 2017, 2:04 PM IST
transgender
transgender

बॉलीवुड में जाना माना नाम है ट्रांसजेंडर बॉबी डार्लिंग का। बॉबी ने तमाम मुश्किलें और आलोचना झेली और एंटरटेन्मेंट इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई। बॉबी ने हाल ही अपने पति पर अननैचुरल संबंध बनाने और घरेलू हिंसा करने का केस दर्ज करवाया था। बॉबी के अलावा भी कई ट्रांसजेंडर्स ऐसे हैं, जिन्होने तमाम मुश्किल हालातों से गुजरते हुए एंटरटेन्मेंट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई, इनमें से एक ट्रांसजेंडर का तो मैडम तूसाद म्यूजियम में स्टेच्यू भी बनाया गया है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही ट्रांसजेंडर पर्सनैलिटीज के बारे में...

बॉलीवुड एक्ट्रेस बॉबी डार्लिंग ने दिल्ली पुलिस में पति रमणीक के खिलाफ घरेलू हिंसा और अननैचुरल संबंध बनाने का केस दर्ज कराया है। बॉबी के मुताबिक, रमणीक ने उनके साथ शराब के नशे में मारपीट की और साथ ही प्रॉपर्टी और पैसा भी छीन लिया। बॉबी ने शादी के लिए बैंकॉक में अपना जेंंडर चेंज करवाया है। इस बारे में बॉबी डार्लिंग ने बताया था, "पति की गुजारिश पर शादी से पहले मैंने सर्जरी करवाई थी। मेरे पास सर्जन का सर्टिफिकेट भी है।

गौरव बना गौरी...
रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ के सीजन 8 में नजर आए बाइसेक्शुअल कंटेस्टेंट गौरव अरोड़ा अब गौरी बनकर रह रहे हैं। दरअसल गौरव ट्रांसफॉर्मेशन के जरिए मेल से फीमेल बन गए। गौरव ने बताया था कि ‘स्प्लिट्सविला’ में गेस्ट बनकर आए एक टीवी एक्टर से उन्हें प्यार हो गया था, लेकिन उसने धोखा दे दिया था। गौरव ने एक इंटरव्यू में कहा था, "मुझे पता है कि मैं बचपन से ही वुमन था।

निक्की चावला
दिल्ली बेस्ड निक्की चावला ने अपने जेनिटल जीन्स से फ्रस्टेट होकर जेंडर चेंज कराया है। निक्की मुंबई की एक आर्थोडॉक्स फैमिली से हैं, ऐसे में उनके लिए जेंडर चेंज करवाने का फैसला इतना आसान नहीं था। बाद में उन्होंने 2009 में फैमिली के अगेंस्ट जाकर जेंडर चेंज कराया और मॉडलिंग करने लगीं। वो टीवी शो ‘इमोशनल अत्याचार’ में भी आ चुकी हैं।

रॉबर्टा क्लोज
रॉबर्टा क्लोज पॉपुलर मैगजीन प्लेबॉय के लिए भी पोज दे चुकी हैं। वो दुनिया की मोस्ट अट्रैक्टिव ट्रांसजेंडर वुमन हैं, जिनका नाम मॉडलिंग की दुनिया में फेमस है। जेंडर चेंज करवाने वाले लोगों के लिए वो एक रोल मॉडल की तरह हैं।

चमिला असंका
चमिला असंका श्रीलंका की मॉडल हैं, जिन्होंने अपना जेंडर चेंज कराया है। जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन की खबर को लेकर वो पूरे श्रीलंका और एशिया में सुर्खियों में रही थीं। उन्होंने कई मॉडलिंग शो और ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया है।

रिमल अली
रिमल पाकिस्तान की ट्रांसजेंडर मॉडल हैं। उन्होंने फिल्म ‘सात दिन मोहब्बत इन’ में भी काम किया है। वो ‘आज फिर तुमपे प्यार आया है’ के रीमेक में भी नजर आ चुकी हैं।

सिरापैसर्न अथ्याकोर्न
रिसिरापैसर्न ने भी अपना जेंडर चेंज कराया है। खास बात यह है कि ट्रांसफॉर्मेशन के बाद उन्होंने मिस इंटरनेशनल क्वीन 2004 का खिताब भी जीता। वो अब तक वल्र्ड के कई ब्यूटी पेजेंट अवॉर्ड जीत चुकी हैं।

लावरीन कॉक्स
लावरीन कॉक्स रियलिटी टीवी स्टार और एक्ट्रेस हैं। वे एक ट्रांसजेंडर पर्सनैलिटी हैं, जिन्होंने लडक़े के रूप में जन्म लिया था। उनका जुड़वां भाई भी है। लावरीन कई मैगजीन की कवर गर्ल भी बन चुकी हैं। वे पहली ट्रांसजेंडर स्टार हैं, जिनकी स्टैचू मैडम तुसाद म्यूजियम में 2015 में लगाई गई थी।

Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल